सीलिंग के विरोध में व्यापारियों ने फिर किया दिल्ली बंद का ऐलान

सीलिंग को लेकर व्यापारियों ने गुरुवार को बैठक बुलाई थी जिसमें 100 से ज्यादा दिल्ली के व्यापारी संगठन शामिल हुए. बैठक में तय किया गया कि अगर व्यापारियों को सीलिंग से राहत नहीं मिलती तो अब आंदोलन तेज होगा.

Advertisement
दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन दिल्ली में सीलिंग के खिलाफ प्रदर्शन

रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:02 AM IST

सीलिंग को लेकर एक बार फिर व्यापारियों ने 13 मार्च को दिल्ली बंद का ऐलान कर दिया है. सीलिंग को लेकर व्यापारियों ने गुरुवार को बैठक बुलाई थी जिसमें 100 से ज्यादा दिल्ली के व्यापारी संगठन शामिल हुए.

बैठक में तय किया गया कि अगर व्यापारियों को सीलिंग से राहत नहीं मिलती तो अब आंदोलन तेज होगा. जिसकी शुरुआत 13 मार्च दिल्ली बंद से की जाएगी.

Advertisement

व्यापारियों की मांग है कि दिलाने के लिए केंद्र सरकार संसद में बिल दे. तो वहीं दिल्ली सरकार भी विधानसभा का सत्र बुलाए और बिल केंद्र सरकार को भेजे.

गौरतलब है कि इससे पहले डीडीए 2021 में कई संशोधन किए थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि जब तक पर्यावरण से लेकर पार्किंग की समस्या का निदान नहीं होता तो इस तरह के संशोधन नहीं किए जा सकते. सुप्रीम कोर्ट ने मास्टर प्लान में संशोधन के लिए जो दिशा निर्देश दिए हैं उसका पालन करना आसान नहीं है.

वहीं बीजेपी विधायक और डीडीए सदस्य ओपी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार इसको लेकर बिल लाएगी. जिसको लेकर मसौदा तैयार किया जा रहा है. सरकार इस मसौदे को कोर्ट के सामने रखेगी, जिसके बाद कोर्ट ये तय करेगा कि दिल्ली में सीलिंग रुकेगी या और तेज़ होगी. फिलहाल द्वारा बनाए गए मॉनिटरिंग कमेटी ने सीलिंग की कार्रवाई तेज कर दी है. जिसको लेकर व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा है तो वहीं राहत देना भी बड़ी चुनौती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »