दिल्ली के जंतर मंतर पर अब बिना अनुमति प्रदर्शन करना भारी पड़ सकता है. निषेधाज्ञा लागू होने की स्थिति में भीड़ जुटाने, नारेबाजी करने या पुलिस के आदेश की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. मामले की गंभीरता के अनुसार जुर्माना और जेल की सज़ा का प्रावधान है पुलिस से भिड़ने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऐसे में प्रदर्शनकारियों के लिए नियमों को समझना जरूरी है.