ED के एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC, बैंक खाते फ्रीज करने को दी चुनौती

ED की ओर से TMC के तीन बैंक खाते फ्रीज किए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद TMC ने उसके आदेश को चुनौती दी है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट 3 अगस्त को सुनवाई करेगा.

Advertisement
हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद TMC ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. (फोटो-PTI) हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद TMC ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. (फोटो-PTI)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

ई़डी की ओर से बैंक खाते फ्रीज किए जाने के कदम को चुनौती देते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस(TMC) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. सुप्रीम कोर्ट 3 अगस्त को TMC की याचिका पर सुनवाई करेगा. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. ईडी का आरोप है कि पार्टी के एक बैंक खाते से 133.84 करोड़ रुपये एक निजी कंपनी को भेजे गए. ED का दावा है कि यह पैसा गलत तरीके से दूसरी जगह ट्रांसफर किया गया और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग हुई.

Advertisement

इस मामले में ED ने पार्टी के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे. इसके खिलाफ TMC ने पहले कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था. हालांकि, हाई कोर्ट ने पार्टी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. अब कलकत्ता हाई कोर्ट के इसी आदेश को TMC ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट में 3 अगस्त को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच TMC की याचिका पर सुनवाई करेगी.

हाई कोर्ट ने 20 जुलाई को ममता बनर्जी गुट को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से फ्रीज किए गए पार्टी के तीन बैंक खातों को संचालित करने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इन तीनों बैंक खातों में कुल 440.42 करोड़ रुपये जमा थे. ED ने राज्य पुलिस की एफआईआर के आधार पर शुरू की गई जांच के तहत यह कार्रवाई की थी.

Advertisement

मामले में कथित वित्तीय गड़बड़ियों, अवैध रूप से धन जुटाने और पार्टी के कुछ बैंक खातों के जरिए संदिग्ध रकम के लेनदेन की जांच की जा रही है. मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस कृष्णा राव ने 13 जुलाई को अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद अदालत ने TMC की अंतरिम राहत की मांग खारिज कर दी थी.

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, ED की शुरुआती जांच में सामने आया था कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच TMC के बैंक खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी एक अन्य इकाई को ट्रांसफर किए गए थे. जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने 2023 से 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपये एक अन्य नई कंपनी को ट्रांसफर किए थे. जांच में यह भी सामने आया था कि इनमें से 112 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एम्ब्रेयर लेगेसी 600 बिजनेस जेट और अगस्तावेस्टलैंड 109SP हेलीकॉप्टर खरीदने में किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »