दिल्ली: क्लब में एंट्री को लेकर बवाल, फाइव स्टार होटल में बाउंसर्स ने कारोबारी को बुरी तरह पीटा

दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित एक फाइव स्टार होटल के बाउंसर्स ने कारोबारी और उनके दोस्तों से मारपीट की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. फिलहाल कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने होटल के कर्मचारियों और बाउंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में कारोबारी और उसके दोस्तों से मारपीट का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में होटल कर्मचारियों और बाउंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना कनॉट प्लेस के पास जनपथ इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च को होली के दिन पश्चिम विहार के रहने वाले 29 वर्षीय कारोबारी अपने दोस्तों और परिवार के साथ होटल के क्लब में पार्टी करने गए थे.

Advertisement

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 8 मार्च (बुधवार) की शाम करीब 7:30 बजे कारोबारी की पत्नी क्लब में चली गई. वहीं, कारोबारी अपने एक दोस्त के इंतजार के लिए बाहर खड़े हो गए. कुछ देर बाद वह क्लब के काउंटर पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से अंदर जाने की बात कही. इस पर कर्मचारियों ने उन्हें बिना पत्नी के साथ अंदर जाने से मना कर दिया.

कारोबारी ने क्लब के स्टाफ को पूरी बात बताई. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी थोड़ी देर पहले ही अंदर गई है. वह अपने एक और दोस्त को लेने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से साफ मना कर दिया. इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस मारपीट में तब्दील हो गई. होटल के कर्मचारियों ने अपने बाउंसर बुला लिए. पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि होटल के 5 से छह बाउंसर्स ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की. उनके दोस्तों को भी पीटा. कारोबारी का आरोप है कि बाउंसर्स ने उनके साथ रॉड और डंडे से भी पिटाई की. 

Advertisement

घटना के बाद पीड़ित ने कनॉट प्लेस थाने में क्लब के कर्मचारियों और बाउंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. जिसमें बाउंसर कारोबारी और उनके दोस्त को पीटते दिखे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »