दिल्ली: आनंद विहार के दिवाली मेले में गिरा झूला, 12 लोग घायल

आनंद विहार इलाके में दिवाली मेले में झूला गिरने से 10-12 लोग घायल हो गए. आनंद विहार में अमन ज्योती चेरिटेबल ट्रस्ट का दीवाली मेला लगा था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

  • दिवाली मेले में झूला गिरने से 10-12 लोग घायल
  • आनंद विहार में लगा था एक ट्रस्ट का दीवाली मेला

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में दिवाली मेले में झूला गिरने से 10-12 लोग घायल हो गए. आनंद विहार में अमन ज्योती चेरिटेबल ट्रस्ट का दीवाली मेला लगा था. शुक्रवार की देर शाम मेले का एक झूला गिर गया. घायलों में ट्रस्ट के 12 पास स्टूडेंट्स और एक टीचर शामिल है. सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

Advertisement

इससे पहले गुजरात के में कांकरिया एडवेंचर पार्क में इसी तरह का हादसा हुआ था. यहां पर झूला टूटने से 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे. आंध्रप्रदेश के व‍िशाखापट्नम ज‍िले में एक मेले में द‍िल दहलाने वाला हादसा घटा. यहां एक त्यौहार के दौरान मेले में झूले से एक लड़की ग‍िरी और नीचे ग‍िरते ही मौत हो गई.

दिल्ली में गिरा झूला

इसके साथ तीन और लोग नीचे ग‍िरकर घायल हो गए. ज‍िले के पडेरु कस्बे में मोडाकोंडमा त्यौहार मेला चल रहा था. लोग झूले में बैठकर आनंद ले रहे थे क‍ि तभी एक हादसा हो गया. तेज गत‍ि से चलते झूले की एक डोली का बैलेंस ब‍िगड़ा और उसमें बैठे चार लोग नीचे ग‍िर पड़े.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »