स्वाति मालिवाल ने मारा छापा, नाराज माफियाओं ने महिला वालंटियर के फाड़े कपड़े

स्वाति मालिवाल ने 6 दिसंबर (बुधवार) को शाम 7:30 बजे अपने स्टाफ के साथ नरेला में सांसी समुदाय के लोगों के एक घर में छापा मारा था. ऐसी जानकारी थी कि इस घर में शराब की बोतलें हैं. जब रेड मारी गई तो घर का मालिक राकेश और उसकी पत्नी आशा नहीं मिले. इन दोनों के खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Advertisement
स्वाति मालिवाल (फाइल) स्वाति मालिवाल (फाइल)

चिराग गोठी / रणविजय सिंह / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने बुधवार को नरेला में छापेमारी कर अवैध शराब को पकड़ा. इसके बाद गुरुवार को शराब माफियाओं की ओर से DCW वालंटियर को पीटा गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.   

दिल्ली की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने 6 दिसंबर (बुधवार) को शाम 7:30 बजे अपने स्टाफ के साथ नरेला में सांसी समुदाय के लोगों के एक घर में छापा मारा था. ऐसी जानकारी थी कि इस घर में शराब की बोतलें हैं. जब रेड मारी गई तो घर का मालिक राकेश और उसकी पत्नी आशा नहीं मिले. इन दोनों के खिलाफ पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जब घर की तलाशी ली गई तो वहां पर 312 क्वार्टर और 12 बोतल बियर मिली. इसपर नरेला थाने ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

Advertisement

जब ये रेड मारी गई तो के साथ नशा मुक्ति पंचायत की सदस्य प्रवीण और सोनिया भी मौजूद थीं. साथ ही पुलिस भी मौजूद थी. इसके बाद गुरुवार को प्रवीण को आशा और दूसरे सांसी समुदाय की महिलाओं ने बुरी तरह से पीटा, और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. पिटाई के बाद प्रवीण की ओर से थाने में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है.  

इस मामले के बाद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि, ''रात हमने नरेला में घर में बिकती शराब पकड़ाई, पुलिस ने बेचने वालो को अरेस्ट न किया. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उनने DCW वालंटियर के कपड़े फाड़ इलाके में नंगा घुमाया. कोई अरेस्ट न हुआ. महिला की खून खौलाने वाली आप बीती सुनें.''   

Advertisement

वहीं, DCW वालंटियर प्रवीण का कहना है कि, "मैं अपनी जान तो बचा ली पर अपनी इज्जत नहीं बचा पाई उन लोगों ने सबके सामने मेरे कपड़े फाड दिए. मुझे नंगा कर दिया. मुझे बहुत मारा. मैंने कोई गुनाह नहीं किया, मैं तो नशे के खिलाफ जंग लड़ रही थीं.''  

"उन्होंने धमकी दी कि जो हश्र मेरा किया, वही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का भी करेंगे. स्वाति जी का पता लेके गए हैं, धमकी दी है कि उन्हें भी सड़क पे लाके नंगा करेंगे"

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »