जमानत पर सुप्रीम कोर्ट को सलाह देना पड़ा भारी, ट्रायल कोर्ट के जज से मांगा गया स्पष्टीकरण

पश्चिम बंगाल के बारासात के एक निचली अदालत के जज ने सुप्रीम कोर्ट को जमानत कानून पर सलाह दी. हालांकि उनकी इस सलाह से SC की बेंच नाराज हो गई. कोर्ट ने रजिस्ट्री को संबंधित जज से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है.

Advertisement
ट्रायल कोर्ट जज के सुप्रीम कोर्ट को जमानत कानून पर दी गई सलाह पर SC ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. (File Photo-ITG) ट्रायल कोर्ट जज के सुप्रीम कोर्ट को जमानत कानून पर दी गई सलाह पर SC ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. (File Photo-ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के एक जज के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है. दरअसल, जज ने सुप्रीम कोर्ट को जमानत कानून को लेकर बिन मांगी सलाह दे दी थी. कोर्ट ने इस मामले में रजिस्ट्री को संबंधित जज से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है.

मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का है. यहां बारासात के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एक आपराधिक मामले की सुनवाई कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में इस मामले की सुनवाई तीन महीने में पूरी करने का निर्देश दिया था.

Advertisement

तीन महीने की तय अवधि में ट्रायल पूरा नहीं हो सका. इसके बाद जज ने 11 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को एक पत्र लिखा. इसमें ट्रायल पूरा करने के लिए और समय मांगा गया.

यह भी पढ़ें: शास्त्री भवन टूटेगा तो कहां जाएंगी 8.5 लाख किताबें? सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को होगी सुनवाई

जज ने पत्र में बताया कि मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है. लेकिन लेटर के आखिरी दो पैराग्राफ में उन्होंने जमानत को लेकर SC को सलाह दे दी. उन्होंने लिखा कि यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि उच्च अदालत को किन मामलों में जमानत देनी चाहिए और किन मामलों में जमानत नहीं देनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

Advertisement

जज के इस पत्र पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ काफी असहज हुई. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने इस पर कड़ी टिप्पणी की.

पीठ ने कहा कि ट्रायल जज ने जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर अतिरिक्त समय मांगा, उससे वह काफी परेशान है. कोर्ट ने साफ कहा कि किसी पीठासीन अधिकारी का काम सुप्रीम कोर्ट को यह सलाह देना नहीं है कि उसे कब जमानत देनी चाहिए और कब नहीं.

यह भी पढ़ें: FIR रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, सोमवार को होगी याचिका पर सुनवाई, पीएम पर की थी विवादित टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने पत्र की भाषा और उसमें दी गई सलाह पर गंभीर आपत्ति जताई. कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि संबंधित जज से जल्द से जल्द स्पष्टीकरण मांगा जाए. कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि आखिर जज ने इस तरह की टिप्पणी क्यों की. अब जज के जवाब के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा.

इसी तरह के एक दूसरे मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के जजों को अहम सलाह दी है. जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की पीठ ने जमानत याचिकाओं की सुनवाई को लेकर टिप्पणी की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पैकेट फूड में चीनी-नमक की मात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसला सुरक्षित

पीठ ने कहा कि जजों को अपने निजी नैतिक विचार या व्यक्तिगत मूल्य फैसलों पर नहीं थोपने चाहिए. जमानत याचिका पर फैसला कानून और मामले के तथ्यों के आधार पर होना चाहिए. कोर्ट की इस टिप्पणी का मतलब साफ है कि जमानत जैसे मामलों में न्यायिक फैसले व्यक्तिगत सोच से नहीं, बल्कि कानून और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर होने चाहिए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »