पिता की हत्या कर बेटा अंतिम संस्कार करने पहुंचा श्मशान, पंडित ने पुलिस को लगा दिया फोन और फिर...

दिल्ली में एक बेटा अपने ही पिता की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंच गया. हालांकि श्मशान घाट पर मौजूद पंडित को शव के गले पर कट का निशान दिखा जिसके बाद उसने शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
ये सांकेतिक तस्वीर है ये सांकेतिक तस्वीर है

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

दिल्ली में एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी और चुपके से शव लेकर अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंच गया. वहां पंडित ने शव के गले पर कट का निशान देख लिया जिसके बाद उसे कुछ संदेह हुआ और उसने पुलिस को फोन कर दिया.

पुलिस ने जब मौत को लेकर आरोपी बेटे से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को शराब पीने की लत थी और वो पूरे परिवार को परेशान करते थे इसलिए उसने हत्या कर दी.

Advertisement

दरअसल ये घटना दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की है. श्मशान घाट के प्रभारी संजीव चौहान ने कहा कि रिंकू यादव नाम का एक व्यक्ति अपने पिता सतीश यादव का शव लेकर पहुंचा. पंजाबी बाग के मादीपुर गांव में शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था लेकिन इसी दौरान पंडित ने शव की गर्दन और बांह पर कुछ सर्जिकल कट देखा.

पंडित को इस पर शक हो गया और उसने रिंकू यादव से पूछा कि उसके पिता की मौत कैसे हुई, इस पर आरोपी बेटा उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. शक होने पर उन्होंने पीसीआर कॉल कर पुलिस बुला ली.

रिंकू यादव से उसके पिता की मौत को लेकर पुलिस ने पूछताछ की. लगातार पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि पिता की ब्लेड से हत्या कर दी क्योंकि पिता शराबी थे और परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गए थे. वह अपने पिता की शराब पीने की आदत से पूरी तरह तंग आ चुका था और उसने ब्लेड से अपने पिता का गला काट दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »