सिग्नेचर ब्रिज पर सड़क दुर्घटना में दो मेडिकल छात्रों की मौत

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. ब्रिज पर डिवाइडर से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों युवक ब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी खींच ले रहे थे, जिस दौरान वे ब्रिज से गिर गए और उनकी मौत हो गई.

Advertisement
सिग्नेचर ब्रिज (फाइल फोटो) सिग्नेचर ब्रिज (फाइल फोटो)

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां सेल्फी ले रहे दो युवकों की पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे और इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. हालांकि, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि ये हादसा सेल्फी लेने की वजह से नहीं बल्कि तेज रफ्तार के कारण हुआ है. पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

दोनों युवक सेल्फी लेने के दौरान पुल से नीचे रेत पर जा गिरे. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की पड़ताल जारी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुल पर जिस जगह इन युवकों की बाइक टकराई, उस जगह एक बड़ा गैप था. इसी गैप के कारण बाइक पुल से नीचे जा गिरी और युवकों की मौत हो गई.

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था.

इस पुल की खासियत ही सबसे ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बताई जा रही थी. जिस दिन पुल आम जनता के लिए खोला गया था, उसी के बाद से ही आम लोगों का वहां पर खड़े हो सेल्फी लेना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा था.

Advertisement

आपको बता दें कि इस ब्रिज पर 154 मीटर ऊंचा ग्लास बॉक्स भी है, जो पर्यटक स्थल के रूप में लोगों को शहर का ‘बर्ड्स-आई व्यू’ देता है.

उद्घाटन के दौरान से ही विवादों में रहा है. इसके उद्घाटन के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बीच हुई झड़प ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »