केजरीवाल, तेजस्वी की मुलाकात, RJD नेता बोले-BJP सरकार ने देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखा

उन्होंने ट्विटर पर अपनी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति और देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल से मिले तेजस्वी यादव अरविंद केजरीवाल से मिले तेजस्वी यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके बीच राजनीति और अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर ‘‘विस्तृत चर्चा’’ हुई. उन्होंने कहा कि मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई है.

उन्होंने ट्विटर पर अपनी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति और देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है. राजद नेता के ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव के साथ बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई.

Advertisement

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, आज मेरे आवास पर तेजस्वी यादव का स्वागत करने का सौभाग्य मिला. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही उपयोगी बैठक रही.

हेमंत सोरेन से मिले थे तेजस्वी 
बिहार के उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि केंद्र में बीजेपी की सरकार को गिराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा. एजेंसी के मुताबिक तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेने से मुलाकात के बाद कहा था कि हम इस बात की वकालत करते रहे हैं कि क्षेत्रीय पार्टियां जहां भी मजबूत हों, उन्हें सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए. 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंके. पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचने के बाद राजद नेता रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. बैठक के दौरान देश और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »