नए साल के पहले दिन भी नहीं सुधरी व्यवस्था, खाली रहे कई एटीएम

पुरानी दिल्ली के नेताजी सुभाष मार्ग पर एकसाथ कई बैंक और एटीएम हैं. यहां आईसीआईसीआई, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक साथ ही है, पर सुबह जब कई लोग यहां कैश निकालने पहुंचे तो मायूसी हाथ लगी. कैश तो छोड़िए एटीएम के शटर तक बंद थे.

Advertisement
कैश रियल्टी चेक कैश रियल्टी चेक

अंकित यादव / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:19 AM IST

पचास दिन भी पूरे हो गए और नया साल भी आ गया. रविवार सुबह जब दिल्ली के लोग कैश निकालने के लिए एटीएम की ओर पहुंचें तो वही पुरानी स्थिति नजर आई. नए साल में कुछ बेहतर की उम्मीद कर रहे लोगों को मायूसी ही मिली, अधिकतर एटीएम खाली पड़े नजर आए. 'आज तक' ने पुरानी दिल्ली के कई इलाकों का जायजा लिया.

Advertisement

पुरानी दिल्ली के नेताजी सुभाष मार्ग पर एकसाथ कई बैंक और एटीएम हैं. यहां आईसीआईसीआई, इंडसइंड बैंक और साथ ही है, पर सुबह जब कई लोग यहां कैश निकालने पहुंचे तो मायूसी हाथ लगी. कैश तो छोड़िए एटीएम के शटर तक बंद थे. चांदनी चौक घूमने आए दो लोगों ने बताया कि सुबह से कई एटीएम के चक्कर काट चुके हैं, पर कैश नहीं मिल रहा.

शीशगंज गुरुद्वारा चौराहे पर येस एटीएम पर आउट ऑफ सर्विस का नोटिस चिपका मिला. गार्ड ने बताया कि कैश खत्म हो गया है, अब कब आएगा पता नहीं. सामने तीन और बैंक के एटीएम थे, पर दो में कैश उपलब्ध नहीं थे. कोटेक महिंद्रा के एटीएम गार्ड ने बताया कि रात को कैश खत्म हो गया.

4500 की लिमिट से लोग खुश
के एसबीआई की ब्रांच पर एटीएम गैलरी में एक साथ 6 एटीएम हैं. इनमें से दो काम कर रहे थे, हालांकि वहां आश्चर्यजनक रूप से भीड़ नहीं थी. लोग आराम से पैसे निकाल पा रहे थे. पुरानी दिल्ली में तमाम एटीएम बंद पड़े हैं, पर जो इक्का-दुक्का एटीएम चल रहे हैं, वहां भीड ना के बराबर है. जो लोग पैसे निकालने आए उन्हें इस बात की खुशी है कि 4500 रुपये मिलने से अब बार-बार एटीएम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »