'नवीन' टीम से पीएम मोदी की मुलाकात, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई BJP राष्ट्रीय टीम से पहली बार मुलाकात की. इसमें संगठन को मजबूत करने और युवाओं से जुड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया. BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई.

Advertisement
पीएम मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में नई बीजेपी टीम के साथ मुलाकात की. (फोटो-X/@narendramodi) पीएम मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में नई बीजेपी टीम के साथ मुलाकात की. (फोटो-X/@narendramodi)

ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

नई दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात की. यह BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 17 अगस्त को 65 सदस्यीय टीम घोषित किए जाने के बाद पहली मुलाकात थी. बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई.

मुलाकात के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संगठन की बैठकें नए विचार और नए नजरिए सामने लाती हैं. इनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों से उसका जुड़ाव बढ़ाना है.

Advertisement

इससे पहले BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई. आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी बात हुई. बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. नबीन रविवार को भी पार्टी मुख्यालय के विस्तार भवन में संगठन की समीक्षा बैठक करेंगे.

इस बैठक में अलग-अलग राज्यों के BJP अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और राज्य प्रभारी शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत चुनाव वाले राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

युवाओं से जुड़ने के लिए ‘युवा संवाद’ पर जोर

नितिन नबीन ने नई टीम को युवाओं के साथ लगातार संपर्क बढ़ाने को कहा. उन्होंने इसके लिए ‘युवा संवाद’ को प्राथमिकता देने की बात कही. पार्टी आने वाले दिनों में युवाओं तक पहुंचने के लिए बड़े अभियान शुरू करने की तैयारी में है. 

Advertisement

BJP का फोकस 14 साल और उससे ज्यादा उम्र के युवाओं पर रहेगा. इसमें Gen Z और Gen Alpha के युवा शामिल होंगे. इसके लिए देशभर के वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग टीमें बनाने की तैयारी है. भारतीय जनता युवा मोर्चा इन टीमों के गठन और उन्हें सक्रिय करने में मदद करेगा.

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी इस अभियान में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है. BJP का मकसद युवाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाना है.

स्मृति ईरानी और राम माधव की टीम में हुई वापसी

BJP की नई टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली है. RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे राम माधव की भी संगठन में वापसी हुई है.

नई टीम में कुल 65 पदाधिकारी शामिल हैं. पार्टी का जोर संगठन को नए सिरे से मजबूत करने पर है. इसके साथ ही आने वाले चुनावों को देखते हुए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की तैयारी है.

बैठक में BJP ने वंदे मातरम् को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया. इसमें कांग्रेस कार्यसमिति के उस फैसले की आलोचना की गई, जिसमें पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् की केवल पहली दो पंक्तियां गाने की बात कही गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, गोल्डन टेंपल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

BJP ने कहा कि राजनीतिक सुविधा या तुष्टिकरण के लिए राष्ट्रगीत के सम्मान और विरासत से समझौता नहीं किया जा सकता. नितिन नबीन ने कहा कि 1937 के राजनीतिक समझौते को 1950 के संवैधानिक फैसले और 2026 में संसद से पारित कानून से ऊपर नहीं रखा जा सकता.

नितिन नबीन ने कहा कि संसद ने 30 जुलाई को Prevention of Insults to National Honour Amendment Act, 2026 पारित किया था. इसके तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जन गण मन के समान कानूनी दर्जा दिए जाने की बात कही गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »