दिल्ली के अशोक विहार पहुंचे PM मोदी, महिलाओं को सौंपी स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी, दिल्लीवालों को कई सौगात

दिल्ली चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्ती में रह रहे 1675 परिवारों को स्वाभिमान अपार्टमेंट फ्लैट्स की चाबी सौंपी. इस दौरान पीएम मोदी ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहता तो मैं भी शीशमहल बनवा सकता था.

Advertisement
झुग्गी-बस्ती की महिलाओं को फ्लैट की चाबी सौंपते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (Photo: Agency) झुग्गी-बस्ती की महिलाओं को फ्लैट की चाबी सौंपते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (Photo: Agency)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (3 जनवरी) दिल्ली के अशोक विहार के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कई सरकारी योजनाओं की शुरुआत की. पीएम मोदी ने खासतौर पर जेलर वाला बाग में बनी झुग्गियों में रह रहे परिवारों को फ्लैट की चाबी सौंपी. यहां 1675 फ्लैट्स का निर्माण किया गया है. जिस जगह पर ही पहले झुग्गियां हुआ करती थीं, वहीं फ्लैट बनाए गए हैं. इन फ्लैट्स को 'स्वाभिमान अपार्टमेंट' नाम दिया गया है.

Advertisement

पीएम मोदी ने वर्चुअली दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. उन्होंने नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II के साथ द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने वर्चुअली नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी रखी.

ये भी पढ़ें: 'चाहता तो मैं भी अपने लिए शीशमहल बनवा सकता था', दिल्ली की रैली में बोले पीएम मोदी

'भारत दुनिया में आर्थिक-राजनीतिक स्थिरता का प्रतीक बना'

दिल्ली के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,'साल 2025 भारत की विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाकर हमारी यात्रा इस साल और तेज होने वाली है. आज भारत दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है. 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी.'

Advertisement

चाहता तो मैं भी शीशमहल बना सकता था: AAP पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,'चाहता तो मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन मेरा सपना था कि मेरे देशवासियों को घर मिले. आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का घर बनेगा, पक्का घर मिलेगा. आने वाले दिनों में 3000 फ्लैट और सौंपे जाएंगे.'

गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनवाए: PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा,'देश भली-भांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया. लेकिन बीते 10 सालों में गरीबों के लिए 4 करोड़ से ज्यादा घर बनवाए हैं.' इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »