पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार अभियान

इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली गेट स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर स्वयं लोगों से दस्तखत कराए और कहा कि केंद्र और केजरीवाल सरकार की मिलीभगत के कारण पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बहुत ज्यादा बढ़ गई है. इसके चलते पेट्रोल 70रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि बांग्लादेश श्रीलंका नेपाल जैसे मुल्कों में पेट्रोल की कीमत बहुत कम है.

Advertisement
कांग्रेस का अभि‍यान कांग्रेस का अभि‍यान

अंकुर कुमार / मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ोतरी के विरोध में दिल्ली कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्पों पर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाया. मंगलवार तक चलने वाले 3 दिन के इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों पर 10 लाख हस्ताक्षर कराएंगे और फिर इन हस्ताक्षरों को प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपा जाएगा.

इस मौके पर दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली गेट स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर स्वयं लोगों से दस्तखत कराए और कहा कि केंद्र और केजरीवाल सरकार की मिलीभगत के कारण पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बहुत ज्यादा बढ़ गई है. इसके चलते पेट्रोल 70रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि बांग्लादेश श्रीलंका नेपाल जैसे मुल्कों में पेट्रोल की कीमत बहुत कम है.

Advertisement

अजय माकन ने कहा कि और डीजल के दामों में इतनी वृद्धि हो गई है कि लोगों का जीवन आर्थिक तौर पर प्रभावित हो रहा है. सरकारें आंखें मूंद कर हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है. अजय माकन ने नरेन्द्र मोदी को याद दिलाया कि चुनाव से पहले उन्होंने भी पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने का आश्वासन दिया था. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी 20 सितम्बर बुधवार को जंतर मंतर पर पेट्रोल व डीजल पर एक्साईज़ और वेट की वापसी की मांग करेगी. साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 34 रुपये प्रतिलीटर व डीजल 32 रुपये प्रतिलीटर बेचने की मांग को लेकर एक बहुत बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद दिल्ली के जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस इस विरोध प्रदर्शन को लेकर जाएगी. माकन ने कहा कि पिछले साल भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल व डीजल के दामों वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया था और दिल्ली के पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 10 लाख हस्ताक्षर एकत्रित किए थे.

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कानून में संशोधन किया और दो बार पेट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ाया, जिसके कारण एक्साइज व वैट में बढ़ोत्तरी हुई. दिल्ली में पेट्रोल पर 104.42 प्रतिशत टैक्स और डीजल पर 226.02 प्रतिशत टैक्स बढ़ गया. उन्होंने कहा था कि पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस बड़ा अभियान शुरू करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »