शख्स को चाकू से गोदकर मारने वाले 5 नाबालिग गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में अब पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
आरोपियों ने चाकू गोदकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया. (Representational Photo- ITGD ) आरोपियों ने चाकू गोदकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया. (Representational Photo- ITGD )

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 9 जुलाई को एक शख्स की लाश बेहद गंभीर हालत में मिली थी. वो व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर चाकू से हमले के गहरे निशान थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

शुरुआत में इस हत्या के पीछे का कारण और आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस के पास कोई सीधा सुराग न होने से ये मामला पूरी तरह उलझा हुआ था. लेकिन अब ये ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री सुलझ गई है.

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश और शव के मुआयने में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. जांच के दौरान पता चला कि उस व्यक्ति पर बहुत बेरहमी से हमला किया गया था. उसके सीने, पेट और हाथ-पैरों पर चाकू के कई गहरे जख्म थे. ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी जान बच नहीं सकी.

पुलिस ने बरामद किया वारदात में इस्तेमाल चाकू

इस मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई थीं. इलाके के लोगों से पूछताछ और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंच गई और पांच नाबालिगों को पकड़ा.

Advertisement

पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. इसी चाकू से उस व्यक्ति पर ताबड़तोड़ वार किए गए थे. हालांकि, इस हत्या के पीछ की असल वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में रच रहे थे हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार

 फिलहाल पुलिस पकड़े गए नाबालिगों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पूरी तरह खुलासा हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »