उत्तरी दिल्ली नगर निगम घाटे से उबरने के लिए नए टैक्स का एलान कर सकती है. आपको बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम फिलहाल पैसे के संकट गुजर रही है, जहां आमदनी कम जबकि खर्च ज्यादा है. जो भी पैसे एमसीडी को दिल्ली सरकार से और खुद कमाई से मिलते हैं, वो सिर्फ सैलरी देने में ही निकल जाते हैं, इसलिए अब नए टैक्स लाकर नॉर्थ एमसीडी अपनी अपनी आमदनी बढ़ा सकती है.
फिलहाल एमसीडी के पास तीन ही रास्ते हैं. पहला वह, अपनी सारी प्रॉपर्टी पर बिल्डिंग बनाकर उसे रेंट पर दे, लेकिन उसके लिए वक़्त ज्यादा लगेगा. दूसरा रास्ता यह है कि वह सीधे केंद्र सरकार सें पैसे ले, जोकि फिलहाल मुमकिन नहीं है. तीसरा रास्ता टैक्स लगाकर माली हालत सुधारने की है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बजट दिसंबर के पहले हफ्ते में आ सकता है. सूत्रों के मुताबिक उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत को सुधारने के लिए नए आयुक्त मधुप व्यास नए टैक्स लगाने की संस्तुति इस सकते हैं. वह पहली बार उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बजट पेश करने जा रहे हैं.
माना जा रहा है कि निगम के पास आर्थिक हालत सुधारने के लिए व्यवस्था को दुरुस्त करने और नए टैक्स लगाने और उसमें बढ़ोतरी के सिवाय कोई उपाय नहीं है.
रोहित मिश्रा / दिनेश अग्रहरि