12 KM अंडरग्राउंड, 210 रुपये दिल्ली-मेरठ का किराया... नमो भारत दे रही यात्रियों को खास अनुभव

दिल्ली–मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है. यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस तेज आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है. दिल्ली से मेरठ तक का किराया 210 रुपये तय किया गया है. इस सेवा के शुरू होने से यात्रा के समय में कमी आ रही है.

Advertisement
नमो भारत रैपिड ट्रेन यात्रियों को आधुनिक और खास सुविधाओं का अनुभव करा रही है. (Photo: ITG) नमो भारत रैपिड ट्रेन यात्रियों को आधुनिक और खास सुविधाओं का अनुभव करा रही है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

PM मोदी ने कल मेरठवासियों को बड़ी सौगात देते हुए रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ का शुभारंभ किया. यह आधुनिक रैपिड ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का नया अनुभव दे रही है. ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि इसका संचालन 160 किमी प्रति घंटे की गति से किया जा रहा है.

Advertisement

दिल्ली से मेरठ तक का किराया 210 रुपये तय किया गया है. यह खास सेवा लोगों को आरामदायक सफर देने में मदद कर रही है.

80.15 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 12 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है, जिसमें दिल्ली में 5 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश में 7 किलोमीटर शामिल हैं. इस रूट पर कुल 16 प्रमुख स्टेशन हैं.

Photo: ITG

निर्माणाधीन स्टेशन

  • जंगपुरा

अंडरग्राउंड स्टेशन

  • आनंद विहार
  • बेगमपुल

एलिवेटेड:

  • सराय काले खां
  • न्यू अशोक नगर
  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो (एट-ग्रेड)
  • मुरादनगर
  • मोदी नगर साउथ
  • मोदी नगर नॉर्थ
  • मेरठ साउथ
  • शताब्दी नगर
  • मोदीपुरम

यह भी पढ़ें: नमो भारत से दिल्ली-मेरठ सफर अब सुपरफास्ट और लग्जरी! मिलेंगी हाई-क्लास सुविधा, जानें खासियत

NCRTC ने नमो भारत कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा दी है. सबसे बड़ी पार्किंग व्यवस्था गाजियाबाद, मेरठ साउथ, सराय काले खां, गुलधर और मोदीपुरम स्टेशनों पर है.

Advertisement

जानें पार्किंग शुल्क:

  • कार (चारपहिया वाहन): 12 से 16 घंटे के लिए 80 रुपये
  • स्कूटर/बाइक (दोपहिया): 6 से 16 घंटे के लिए 10 से 30 रुपये
  • साइकिल: 5 से 20 रुपये
  • दोपहिया वाहन: 600 रुपये प्रति महीने
  • चारपहिया वाहन: 2000 रुपये प्रति महीने

नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं दी गई हैं. हर डिब्बे में ओवरहेड लगेज रैक और मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट दिए गए हैं. पानी की बोतल रखने की जगह, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट स्टैंड की व्यवस्था की गई है.

पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, डिस्प्ले सिस्टम, डायनामिक रूट मैप और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले की सुविधा दी गई है. साथ ही इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगाया गया है.

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर और स्मोक डिटेक्टर, अग्निशामक यंत्र और डोर इंडिकेटर की व्यवस्था की गई है. हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच दिया गया है. इसके अलावा महिलाओं के लिए एक कोच भी रिजर्व किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement