#MeToo: स्वाति मालीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र, मांगा समर्थन

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने  #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्‍पीड़न के आरोप झेल रहे एमजे अकबर के इस्‍तीफे की मांग की है.

Advertisement
स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो ) स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो )

दीपक कुमार / पंकज जैन

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

देशभर में चल रहे #MeToo कैंपेन को लेकर अब दिल्‍ली में सियासत शुरू हो गई है. इसी कड़ी में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार के मंत्री एम जे अकबर के इस्‍तीफे की मांग की है. बता दें कि #MeToo कैंपेन के तहत एम जे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं.

Advertisement

स्वाति मालीवाल ने पत्र में लिखा है, '' महिलाओं पर हो रहे अत्‍याचार के बीच देश में 'MeToo' कैंपेन का तेज गति से बढ़ना स्वागत योग्य है. इस कैंपेन के चलते महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से बात कर रही हैं. काफी बड़े- बड़े लोगों की काली करतूतें सामने आ रही हैं. इन बड़े लोगों में केंद्र में मंत्री एम जे अकबर भी शामिल हैं. '' उन्‍होंने आगे लिखा है , ''  जिन 7  महिलाओं ने एम जे अकबर पर आरोप लगाए हैं, उनकी बातों को गंभीरता से लेनी चाहिए और मामले की जांच करनी चाहिए.''

स्‍वाति मालीवाल ने इसके साथ ही एम जे अकबर को लेकर पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग की. उन्‍होंने कहा कि एक जांच कमिटी बैठाई जाए. यह कमिटी MeToo कैंपेन के जरिए आ रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच करे और उन पर उचित एक्शन ले कर महिलाओं को न्याय दिलवाए. इसके साथ ही स्‍वाति ने एम जे अकबर के इस्‍तीफे की मांग की. उन्‍होंने कहा कि ऐसे आदमी का इतने अहम पद पर बने रहना कतई उचित नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »