दिल्ली में 11 साल की बच्ची से रेप और मर्डर, CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण , रेप और हत्या के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को अगवा करने और उसके साथ गंभीर अपराध करने की बात स्वीकार की है.

Advertisement
दिल्ली में 11 साल की बच्ची से रेप और मर्डर (Photo: representational image) दिल्ली में 11 साल की बच्ची से रेप और मर्डर (Photo: representational image)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में 11 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को अगवा करने और उसके साथ रेप करने की बात स्वीकार की है.

जानकारी के अनुसार, 22 जून की सुबह करीब पांच बजे पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी बच्ची लापता है. सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी गई.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके और आसपास के मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध तक पहुंची. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से अगवा किया था और बाद में उसे गुरुग्राम क्षेत्र में ले गया. इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई. पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में सभी जरूरी कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »