'2047 तक भारत को 'गजवा-ए-हिंद' में बदलने की योजना', हिंदू राष्ट्र पंचायत में वक्ताओं के भड़काऊ बोल

भाजपा नेता और हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के प्रमुख जयभगवान गोयल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंदू राष्ट्र पंचायत का आयोजन किया. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया तथा उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए. बैठक में आपत्तिजनक बयान भी दिए गए.

Advertisement
हिंदू राष्ट्र पंचायत में उपस्थित नेता (फोटो- फेसबुक) हिंदू राष्ट्र पंचायत में उपस्थित नेता (फोटो- फेसबुक)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

साल 2020 में दंगे की चपेट में आए उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र को एक हिंदू राष्ट्र पंचायत ने देश का पहला हिंदू राष्ट्र जिला बनाने का आह्वान किया किया है. इस पंचायत ने इलाके के निवासियों से अपनी संपत्तियां अल्पसंख्यकों को न बेचने या किराए पर नहीं देने की अपील की है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पंचायत (बैठक) भाजपा नेता और हिंदू संयुक्त मोर्चा के प्रमुख जय भगवान गोयल द्वारा आयोजित की गई थी और इसमें भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया और उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने भाग लिया.

Advertisement

भाजपा ने किया किनारा

जटिया ने कहा कि वे सभी जो खुद को भारत माता की संतान मानते हैं वो हमारे भाई-बहन हैं और इस परिवार में हर किसी का स्वागत है चाहे वह किसी भी धर्म का हो. दिल्ली भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम को पार्टी की मंजूरी नहीं थी और गोयल पार्टी के किसी पद पर नहीं थे. सभा को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि किसी भी हिंदू को अपने घरों या दुकानों को अन्य धर्मों के सदस्यों को बेचना या किराए पर नहीं देना चाहिए.

हिंदू राष्ट्र बनाएंगे

गोयल ने कहा, 'हम पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली को एक हिंदू राष्ट्र जिला और फिर पूरे देश को एक हिंदू राष्ट्र बनाएंगे.' फरवरी 2020 में, पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र को 'मिनी पाकिस्तान' में बदलने की योजना थी.

Advertisement

गजवा ए हिंद बनाने की तैयारी

गोयल ने भारत को 'गजवा-ए-हिंद' में बदलने की योजना के बारे में लोगों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा,'ये टोपी वाले लोग पाकिस्तान जैसे इस्लामिक देशों के इशारे पर 2047 तक भारत को 'गजवा-ए-हिंद' में बदलने की योजना बना रहे हैं। अगर हम 'त्रिशूल' नहीं चलाते हैं और सड़कों पर नहीं आते हैं तो हमारी बहनों को बुर्का और बच्चों की टोपी पहनने के लिए मजबूर किया जा सकता है.'

सभा को संबोधित करते हुए, सूर्य चैतन्य महाराज ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली को पहले और फिर पूरे देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »