दिल्ली में रच रहे थे हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार

पकड़े गए तीनों शूटर पहले हुई फायरिंग की कई घटनाओं में आरोपी बताए जा रहे हैं. गिरफ्तारी की यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने की है.

Advertisement
खुफिया सूचना पर एक्शन (Photo: ITG) खुफिया सूचना पर एक्शन (Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कस दिया है. रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े ठिकानों पर रेड कर तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों शूटर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और कथित रूप से टार्गेट किलिंग की साजिश रच रहे थे.

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम के सूत्रों की मानें तो एक गुप्त सूचना मिली. इस सूचना में यह बताया गया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर किसी की सुनियोजित हत्या की साजिश रच रहे हैं. सूचना के बाद एक्टिव हुई रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने उस जगह रेड कर दी, जहां इन शूटरों के होने की सूचना मिली थी.

Advertisement

स्पेशल स्टाफ टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद शूटर भागने की कोशिश करने लगे. टीम ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया. स्पेशल स्टाफ टीम के मुताबिक यह सभी शूटर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके नेटवर्क के जरिये निर्देश ले रहे थे. पकड़े गए शूटर पहले हुई फायरिंग की कई घटनाओं में भी आरोपी बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: देश-विदेश तक फैला नेटवर्क, हत्या, रंगदारी और साजिशें... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खौफनाक करतूत

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीम लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पकड़े गए शूटरों से पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने भी पिछले दिनों कई देशों में छापेमारी की थी. इस कार्रवाई में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 24 लोग पकड़े गए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: US Court Indictment: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर के कत्ल की साजिश का आरोप

एफबीआई ने यह कार्रवाई कनाडा में हुए निज्जर हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आने के बाद की थी. अमेरिकी न्याय विभाग ने इसे लेकर चार्जशीट भी दायर कर दी है, जिसमें दावा किया गया है कि निज्जर की हत्या की साजिश लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने रची थी. लॉरेंस फिलहाल जेल में बंद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »