कोफी अन्नान की टीम ने AAP के मोहल्ला क्लीनिक को सराहा, करेगी दौरा

प्र‌तिनिधिमंडल सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल की खूबियों को देखेगा. इस प्रति‌निधिमंडल में द एल्डर्स के ‌डिप्टी चेयरमैन ग्रो हारनेन ब्रुटलेंड और संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव बान की मून भी शामिल होंगे. उनके इस प्रस्तावित दौरे से पहले द एल्डर्स की एक टीम जुलाई में दिल्ली का दौरा कर आगे की प्लानिंग का ब्यौरा लेगी.

Advertisement
मोहल्ला क्लीनिक मोहल्ला क्लीनिक

पंकज जैन / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:07 AM IST

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और द एल्डर्स के चेयरमैन कोफी अन्नान ने आम आदमी पार्टी सरकार के मोहल्ला क्लीनिक योजना की तारीफ की है. कोफी अन्नान ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर सूचित किया कि द एल्डर्स का एक प्रतिनि‌धिमंडल आगामी पांच से आठ सितंबर के बीच दिल्ली का दौरा करेगा.

इस दौरान प्र‌तिनिधिमंडल सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ के मॉडल की खूबियों को देखेगा. इस प्रति‌निधिमंडल में द एल्डर्स के ‌डिप्टी चेयरमैन ग्रो हारनेन ब्रुटलेंड और संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव बान की मून भी शामिल होंगे. उनके इस प्रस्तावित दौरे से पहले द एल्डर्स की एक टीम जुलाई में दिल्ली का दौरा कर आगे की प्लानिंग का ब्यौरा लेगी.

Advertisement

केजरीवाल ने पत्र ट्वीट कर कहा, "यह दिल्ली वालों के लिए बहुत बहुत गर्व का मौका है. इसी वजह से विरोधी हमें रोकना चाहते हैं."

उधर आम आदमी पार्टी का कहना है कि एक तरफ द एल्डर्स की टीम मोहल्ला क्लीनिक देखने दिल्ली आना चाहती तो वहीं पिछले 4 महीने से आईएएस अफसरों की की वजह से एक भी नया क्लीनिक नहीं बन पाया है. साथ ही लंबे वक़्त से बनकर तैयार मोहल्ला क्लीनिक में नर्सों और डॉक्टर्स की भर्ती नहीं हो पा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »