रजिस्ट्रार और जांच समिति को मानने से जेएनयूटीए का इनकार

जेएनयूटीए ने बैठक के बाद दो प्रस्ताव पास कर अपनी बातें रखी हैं. उसकी ओर से कहा गया है जांच समिति सही तरीके से गठित नहीं की गई है. छात्रों की ओर से इसे कोई प्रमाणिक नहीं मान रहा.

Advertisement
जेएनयूटीए ने रजिस्ट्रार को हटाने की मांग दोहराई जेएनयूटीए ने रजिस्ट्रार को हटाने की मांग दोहराई

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

जेएनयू विवाद में यूनिवर्सिटी के टीचर्स एसोसिएशन (जेएनयूटीए) ने बुधवार को नया सवाल खड़ा किया है. नौ फरवरी को कैंपस में हुई देशविरोधी नारेबाजी की घटना पर कुलपति की ओर से गठित उच्च स्तरीय जांच समिति को मानने से इनकार कर दिया गया है.

नहीं मानते जांच समिति को प्रमाणिक
जेएनयूटीए ने बैठक के बाद दो प्रस्ताव पास कर अपनी बातें रखी हैं. उसकी ओर से कहा गया है जांच समिति सही तरीके से गठित नहीं की गई है. छात्रों की ओर से इसे कोई प्रमाणिक नहीं मान रहा. जेएनयू समुदाय उनकी किसी रिपोर्ट को कबूल नहीं करेगा. टीचर्स की संस्था ने कहा कि समिति में अनुसूचित जाति के किसी सदस्य को शामिल किया जाए.

Advertisement

नहीं देंगे रजिस्ट्रार के किसी पत्र का जवाब
जेएनयूटीए ने रजिस्ट्रार को हटाने की अपनी मांग दोहराई. प्रस्ताव में कहा गया है कि कार्यकारी रजिस्ट्रार ने 62 साल की उम्र हासिल कर ली है. सेवा शर्तों के मुताबिक उनकी उम्र रिटायरमेंट की हो गई है. इसलिए उनसे किसी तरह का आधिकारिक पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा. जेएनयू के नियमों के मुताबिक उन्हें पत्र के जवाब पाने का कोई हक नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement