मुंबई: ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क पर वार, भायंदर से गिरफ्तार हुआ हुजैफा हाशमी

दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त अभियान में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को मुंबई के पास भायंदर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दिल्ली ले जाकर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने की अनुमति मिल गई. जांच एजेंसियों ने कोर्ट में चैट और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए.

Advertisement
स्पेशल सेल की गिरफ्त में आयाहुजैफा हाशमी. (Photo: Screengrab) स्पेशल सेल की गिरफ्त में आयाहुजैफा हाशमी. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान की आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से जुड़े मामले में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को मुंबई से सटे भायंदर इलाके से पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद उसे आज ठाणे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के दौरान जज ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे पता है कि उसे किस मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस पर हुजैफा फारूक अहमद हाशमी ने जवाब दिया कि उसे इसकी जानकारी है.

Advertisement

सुनवाई के दौरान दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने कोर्ट से आरोपी को दिल्ली ले जाने की अनुमति मांगी. जांच एजेंसी ने अदालत में आरोपी के चैट रिकॉर्ड और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े स्क्रीनशॉट भी पेश किए. स्पेशल सेल ने कहा कि मामले की आगे की जांच के लिए आरोपी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाना जरूरी है.

भायंदर से गिरफ्तारी, अब दिल्ली में होगी बड़ी पूछताछ

अदालत ने सुनवाई के दौरान यह भी पूछा कि आरोपी को दिल्ली कैसे ले जाया जाएगा. इस पर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने बताया कि आरोपी को ट्रेन के जरिए दिल्ली ले जाया जाएगा. इसके बाद कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि दिल्ली पहुंचने में कितना समय लगेगा. जांच एजेंसी की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपी को दिल्ली ले जाने और वहां पेश करने के लिए ट्रांजिट वारंट की आवश्यकता होगी. टीम ने तीन दिन का समय मांगा। अदालत ने इस मांग को स्वीकार करते हुए तीन दिन का ट्रांजिट वारंट मंजूर कर दिया.

Advertisement

ISI और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच में बड़ा एक्शन

अब आरोपी को दिल्ली लाया जाएगा और परसों उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके बाद जांच एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ करेंगी और मामले के अन्य पहलुओं की जांच को आगे बढ़ाएंगी. जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार हुजैफा फारूक अहमद हाशमी पिछले एक महीने से पाकिस्तान में बैठे यावर खान के संपर्क में था. इसी कड़ी में जांच एजेंसियां उसके कथित संपर्कों और लेन-देन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं. फिलहाल दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई हैं. आरोपी को दिल्ली लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित कड़ियों का पता लगाया जा सके.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्टर- विक्रांत चौहान

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »