IMD Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 02 मार्च की सुबह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के भी कुछ इलाकों में मौसम ने करवट ली और एनसीआर के भी इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. बीती देर रात भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं.
मौसम विभाग की मानें तो बीती देर रात नरेला, बवाना, कंझावला (दिल्ली), करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, जिंद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) संभल, चंदौसी, बुलंदशहर , जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, सहसवान, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदराराऊ, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, एटा, सादाबाद (उत्तर प्रदेश) तिजारा, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, भरतपुर (राजस्थान) में बारिश देखने को मिली थी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में आसमान मं बादलों का डेरा रहगा और गरज के साथ हल्की स मध्यम बारिश जारी रह सकती है. वहीं, अगर तापमान की बात की जाए तो नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं कल यानी 03 मार्च की बात करें तो नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं.
नोएडा-गाजियाबाद का हाल
मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है. इसी के साथ, नोएडा में गरज के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. वहीं, रविवार की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नोएडा में भी कल बारिश का पूर्वानुमान नहीं है.
गाजियाबाद के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं,गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी. कल यानी रविवार को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में कल भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
aajtak.in