दो सौ करोड़ की ठगी का मामला: कोर्ट ने जैकलीन को दी आईफा अवॉर्ड में शामिल होने की इजाजत

जैकलीन फर्नांडिस का नाम महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ने के बाद इस चर्चा में आया. इसके बाद तो कई अवसरों पर दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बाद में जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरा सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार हो गया. अदालत ने उसे पहले जांच एजेंसी फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Advertisement
जैकलीन फर्नांडिस जैकलीन फर्नांडिस

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2023,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

दो सौ करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का इस पूरे प्रकरण साथ देने के मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को पटियाला हाउस कोर्ट ने 25 मई से 27 मई तक आईफा अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने की इजाजत दी है.

कोर्ट ने जैकलीन को उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए इटली के शहर मिलान जाने के लिए भी 28 मई से 12 जून तक की इजाजत दे दी. जैकलीन फर्नांडिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाकर आईफा अवार्ड फंक्शन के लिए विदेश जाने की इजाजत मांगी थी.

Advertisement

जैकलीन फर्नांडिस ने आईफा अवार्ड फंक्शन के लिए खाड़ी के देश अबूधाबी जाने और इसके साथ ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए इटली जाने के वास्ते कोर्ट में अर्जी लगाकर इजाजत मांगी थी.

जैकलीन फर्नांडिस का नाम महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ने के बाद इस चर्चा में आया. इसके बाद तो कई अवसरों पर दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बाद में जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरा सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार हो गया. अदालत ने उसे पहले जांच एजेंसी फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
 
सुकेश पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है. इसमें कई बड़ी और जानी मानी हस्तियां, रईस और अमीरजादे भी शामिल हैं. प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया था. इस मामले में जैकलीन से ईडी कई बार पूछताछ भी कर चुकी है. इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम भी जुड़ा है. नोरा ने जैकलीन पर जबरिया फंसाने के आरोप लगाए हैं.

 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »