पूर्वी दिल्ली में कस्टमर बनकर आया चोर, ज्वेलरी शॉप से चुरा ले गया 7 लाख के गहने

पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में ग्राहक बनकर आए शख्स ने एक ज्वेलरी शॉप से 7 लाख रुपये से ज्यादा के सोने के गहने चोरी कर लिए.

Advertisement
शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत 7 लाख रुपये से अधिक थी. (Photo: File ITG/AI) शिकायतकर्ता ने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत 7 लाख रुपये से अधिक थी. (Photo: File ITG/AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में कथित तौर पर ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने एक दुकान से 7 लाख रुपये से ज्यादा के सोने के गहने चुरा लिए और फरार हो गया.

यह घटना शनिवार को दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे के बीच मंडावली पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद एक ज्वेलरी शॉप में की बताई जा रही है.

Advertisement

दुकानदार विशाल कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और भागने से पहले लगभग 55 ग्राम वजन के सोने के मंगलसूत्र के 12 पेंडेंट चुरा लिए.

यह भी पढ़ें: iPhone, Apple Watch और लैपटॉप... अहमदाबाद के वेयरहाउस CCTV में कैद हुई 1 करोड़ की चोरी

वहीं, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत 7 लाख रुपये से अधिक थी.

इस बीच, पुलिस ने जानकारी दी कि दुकान से CCTV फुटेज मिल गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. अधिकारी ने आगे बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति सोने के गहने चुराते हुए दिख रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »