iPhone, Apple Watch और लैपटॉप... अहमदाबाद के वेयरहाउस CCTV में कैद हुई 1 करोड़ की चोरी

अहमदाबाद जिले के नवापुरा गांव के पास इंग्राम माइक्रो कंपनी के वेयरहाउस से करीब 1 करोड़ रुपये के गैजेट्स चोरी हो गए. चोर खुले खेत के रास्ते अंदर घुसे और पिछला दरवाजा तोड़कर iPhone, Apple Watch, लैपटॉप और iPad से जुड़े उपकरण ले गए. वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं.

Advertisement
खेत के रास्ते आए चोर.(Photo: Screengrab) खेत के रास्ते आए चोर.(Photo: Screengrab)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी के वेयरहाउस से करीब 1 करोड़ रुपये के कीमती गैजेट्स चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरों ने वेयरहाउस के पिछले दरवाजे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. चोरी किए गए सामान में iPhone-17, iPhone-16, Dell और HP के लैपटॉप, Apple Watch और iPad से जुड़े उपकरण शामिल हैं. पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. चांगोदर पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement

दरअसल, यह घटना अहमदाबाद जिले में सनाथल सर्कल के पास नवापुरा गांव के नजदीक स्थित इंग्राम माइक्रो कंपनी के वेयरहाउस में हुई. सीसीटीवी फुटेज में करीब तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं. वे वेयरहाउस के पीछे मौजूद खुले खेत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की.

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में शिक्षक ने छात्र को जड़े 6 तमाचे, CCTV फुटेज आया सामने, DEO ने स्कूल को भेजा नोटिस

फुटेज के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर और चेहरा कपड़े से ढक रखा था. वेयरहाउस में रखे पार्सल तोड़कर उनमें मौजूद कीमती सामान निकाल लिया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सड़क के रास्ते फरार हो गए.

40 iPhone-17, 30 iPhone-16 समेत कई महंगे गैजेट्स गायब

अहमदाबाद के जगतपुर स्थित गोदरेज गार्डन सिटी में रहने वाले सुधीर नायर इंग्राम माइक्रो कंपनी के वेयरहाउस में मैनेजर हैं. उन्हें चोरी की जानकारी 21 तारीख की रात करीब 1 बजे से 2:30 बजे के बीच मिली, जब सिक्योरिटी गार्ड ने वेयरहाउस के पिछले दरवाजे टूटे हुए देखे.

Advertisement

गार्ड ने अंदर जाकर देखा तो कई पार्सल टूटे पड़े थे और उनमें से कीमती सामान गायब था. इसके बाद उसने सुधीर नायर को सूचना दी. मौके पर पहुंचने के बाद सामान की जांच की गई, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये की चोरी का पता चला.

देखें वीडियो...

चोरी हुए सामान में 40 iPhone-17, 30 iPhone-16, Dell कंपनी के 15 लैपटॉप और HP कंपनी के 11 लैपटॉप शामिल हैं. इसके अलावा 36 Apple Watch, 20 iPad कीबोर्ड, iPad Pro और लैपटॉप बैग भी गायब हैं. कंपनी के वेयरहाउस से इतने बड़े पैमाने पर गैजेट्स चोरी होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

खुले खेत से घुसे चोर, जानकार के शामिल होने की आशंका

अहमदाबाद ग्राम्य की DySP नीलम गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वेयरहाउस के पीछे मौजूद खुले खेत के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे. चोरी करने के बाद वे सड़क के रास्ते फरार हो गए. जांच में इस आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है कि वारदात में कंपनी या वेयरहाउस से जुड़ी किसी जानकारी रखने वाले व्यक्ति की भूमिका हो सकती है.

Advertisement

DySP नीलम गोस्वामी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »