दुखड़ा रोने पहुंची महिला को AAP विधायक दिनेश मोहनिया ने दिया धक्का, श‍िकायत दर्ज

महिला ने कहा, 'मैं श‍िकायत लेकर गई थी. लेकिन विधायक ने मुझे धक्का दिया और बुरे तरीके से बात की.'

Advertisement
पानी की शि‍कायत लेकर गई थी महिला पानी की शि‍कायत लेकर गई थी महिला

स्‍वपनल सोनल / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के खि‍लाफ एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है. नूर बानो कई दिनों से विधायक के पास पानी की श‍िकायत लेकर जा रही थी. महिला ने मामले में शि‍कायत दर्ज करवाई है और गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि विधायक ने आरोपों से इनकार किया है.

नूर बानो का आरोप है कि जब वह पानी की शिकायत लेकर के पास पहुंची, तो विधायक ने उसकी एक न सुनी. महिला ने कहा, 'मैं श‍िकायत लेकर गई थी. लेकिन विधायक ने मुझे धक्का दिया और बुरे तरीके से बात की. वहां कई और महिलाएं भी मौजूद थीं. विधायक और उसके कार्यकर्ता ने सबके साथ ऐसा ही बर्ताव किया और कहा कि हंगामा करोगी तो पानी नहीं मिलेगा.'

Advertisement

महिला ने दिनेश मोहनिया को गिरफ्तार करने की मांग की है. उसने कहा, 'जब उन्होंने हमें धक्का दिया तो हमने भी उन्हें धक्का दिया. वहां मौजूद लोगों ने हमारा समर्थन किया और शोर मच गया, जिस पर विधायक ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि हंगामा किया तो पानी भी नहीं दूंगा.'

नेब सराय थाने में शि‍कायत दर्ज
दिलचस्प है कि जल बोर्ड के उपाध्यक्ष होने के बावजूद भी संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया अपनी ही इलाके में पानी की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं. अभी हाल ही संगम विहार विधानसभा में खुलेआम सरकारी टैंकर से पानी बेचने का वीडियो भी वायरल हुआ था. नेब सराय थाने की पुलिस ने विधायक और उनके कार्यकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 509 में तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

'मैंने कुछ नहीं किया, कोई फोटो-वीडियो है तो दिखाएं'
'आप' विधायक ने कहा, 'ये महिला 3 दिन आई हमारे यहां शिकायत लेकर कि कमिटी के पास जो बोरबेल है उसे इनके हवाले किया जाए. 11 लोगों की कमिटी बनाकर बोरबेल दे दिया जाए वो उसे चलाए. कोई वजह होनी चाहिए बदसलूकी के पीछे. मैंने ऐसा कुछ नहीं किया. कोई फोटो, वीडियो हो किसी के पास हो चलाए. संगम विहार बोर माफिया को लेकर बदनाम था, लेकिन अब नहीं है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »