दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा SIR, 7अक्टूबर को प्रकाशित होगी वोटर लिस्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एसआईआर की तारीख आ गई है. एसआईआर की शुरुआत 30 जून को होगी और अंतिम वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी.

Advertisement
दिल्ली में 5 अगस्त को प्रकाशित होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट दिल्ली में 5 अगस्त को प्रकाशित होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की तारीख आ गई है. दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. यह जानकारी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने कहा है कि अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 7 अक्टूबर को होगा.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल अफसर यानी बीएलओ घर-घर जाएंगे और मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी. उन्होंने कहा है कि इसके लिए 20 से 29 जून तक बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा. दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस अवधि में ही एनुमरेशन फॉर्म और अन्य दस्तावेजों की छपाई जैसे आंतरिक कार्य किए जाएंगे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के हर चरण में जांच और संतुलन की व्यवस्था रहेगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों को बूथ स्तर एजेंटों (BLAs) के माध्यम से इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. सभी जानकारियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट के जरिए साझा की जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: SIR वैध, EC के पावर पर सवाल भी खारिज... सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में क्या-क्या कहा?

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि एनुमरेशन फॉर्म जमा कराने में सहायता के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी, जिनमें से एक को भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा. मतदाता भरे हुए फॉर्म ऑनलाइन भी जमा कर सकेंगे. मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया में ऐसे सभी मतदाता कवर किए जाएंगे, जो 1 अक्टूबर तक 18 साल या उससे अधिक उम्र के होंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीदें थीं...', SIR वाले फैसले पर क्या बोले RJD के मनोज झा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसआईआर के लिए 13 हजार से अधिक बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है. सत्यापन का कार्य 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »