दिल्ली: टलहने के दौरान छत से गिरीं दो युवतियां, एक की मौत... एक की हालत गंभीर

दिल्ली के हौज़ काज़ी इलाके में दो युवतियां इमारत की छत से नीचे गिर गईं. इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
छत से नीचे गिरने पर युवती की मौत. (Photo: Screengrab) छत से नीचे गिरने पर युवती की मौत. (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

हौज़ काज़ी चौक के हकीम बक्का इलाके में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो युवतियां अचानक छत से नीचे गिर पड़ीं. जिससे अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां 21 साल की सुनीता गली में खून से लथपथ पड़ी मिली. सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी युवती 19 साल की त्रिप्ती उर्फ गुनगुन को परिजन तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर है और बयान देने की स्थिति में नहीं है.

Advertisement

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पड़ोसी और करीबी दोस्त थीं. रोज़ की तरह दोनों अपनी छत पर टहल रही थीं. तभी अचानक ये हादसा हो गया. त्रिप्ती के भाई ने बताया कि उसने कुछ देर पहले दोनों को सामान्य हालत में देखा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद ज़ोर की आवाज़ सुनाई दी और नीचे आकर देखा तो दोनों ज़मीन पर गिरी पड़ी थीं.

यह भी पढ़ें: 'बच्चों की मौत का दुख, पति की खुदकुशी पर कोई पछतावा नहीं...', गिरफ्तारी के बाद बोली प्रेमी के साथ भागने वाली महिला

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह ऊंचाई से गिरने का मामला लग रहा है. किसी तरह की साजिश या झगड़े के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं. मृतका सुनीता की फरवरी 2025 में शादी हुई थी, लेकिन वह पैरालिसिस के इलाज के चलते मायके में रह रही थी.

Advertisement

सुनीता की शादी को सात साल से कम का समय हुआ है. इसलिए मजिस्ट्रेट जांच के लिए एसडीएम करोल बाग को सूचित किया गया है.वहीं त्रिप्ती का इलाज चल रहा है. उसकी हालत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »