प्रोटेस्ट के बीच जान लीजिए दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी क्या है?

चुनाव आयोग के बाहर आज प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक कश्मीरी गेट और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

Advertisement
विपक्ष के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है. (File Photo-PTI) विपक्ष के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है. (File Photo-PTI)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

दिल्ली में आज प्रोटेस्ट को लेकर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEC) के ऑफिस के बाहर आज प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कश्मीरी गेट और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो सकती है.

प्रस्तावित प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक है. इस दौरान लोगों को प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी गई है. पुलिस ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले अपना रूट प्लान करने को कहा है. साथ ही वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

Advertisement

कश्मीरी गेट के आसपास ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस के बाहर होना है. इसके चलते कश्मीरी गेट और आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों पर जाने से बचें. जरूरी होने पर दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक जाम से बचने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, इस्तीफे और महाभियोग की सुगबुगाहट के बीच फैसला

एडवाइजरी में वाहन चालकों से धैर्य रखने को कहा गया है. पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. पुलिस ने कहा है कि रास्तों पर लगाए गए डायवर्जन साइन को ध्यान से देखें. ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें. इससे प्रभावित इलाकों में ट्रैफिक को सुचारू रखने में मदद मिलेगी.

Advertisement

बारापुला और रिंग रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी जाम

दिल्ली के बारापुला फेज-III एलिवेटेड रोड पर एक बार फिर ट्रैफिक प्रभावित है. नोएडा लिंक रोड और मयूर विहार फेज-1 से बारापुला और रिंग रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी जाम है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गूगल मैप्स पर बारापुला फेज-III के मौजूदा ट्रैफिक की सही जानकारी नहीं दिख रही है. इसके चलते लोग लगातार इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं और बारापुला जंक्शन पर भारी जाम लग गया है.

जाम को देखते हुए बारापुला फेज-III से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. ट्रैफिक को NH-24 और DND की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से प्रभावित रास्ते से बचने और NH-24 या DND के रास्ते जाने की सलाह दी है. मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद हैं और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं.

घर से निकलने से पहले रूट करें प्लान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. अगर कश्मीरी गेट या आसपास के इलाके से होकर जाना जरूरी नहीं है, तो वैकल्पिक रास्ता चुनें. पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: 'कहना क्या चाहती हैं...', INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में भड़कीं जया बच्चन, कंगना ने कसा तंज

Advertisement

एडवाइजरी में कहा गया है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने और पुलिसकर्मियों के निर्देश मानने से सफर को आसान और सुरक्षित बनाया जा सकता है. प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक प्रस्तावित है. इस दौरान कश्मीरी गेट के आसपास ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »