दिल्ली: दाल व्यापारियों की मांग, स्टॉक लिमिट बढ़ाएं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुरानी दिल्ली में दाल व्यापारियों के एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान नवनिर्वाचित दाल मंडली को शपथ दिलाई गई. नया बाजार में कार्यक्रम में व्यापारियों ने केजरीवाल के सामने छापेमारी पर रोक लगाने, भंडारण के पुख्ता इंतजाम करने और दाल स्टॉक की सीमा को 2 हजार क्विंटल से बढ़ाकर 5 हजार करने की मां की है.

Advertisement
केजरीवाल ने दाल व्यापारियों को दिया मदद का भरोसा केजरीवाल ने दाल व्यापारियों को दिया मदद का भरोसा

अंजलि कर्मकार / पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुरानी दिल्ली में दाल व्यापारियों के एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान नवनिर्वाचित दाल मंडली को शपथ दिलाई गई. नया बाजार में कार्यक्रम में व्यापारियों ने केजरीवाल के सामने छापेमारी पर रोक लगाने, भंडारण के पुख्ता इंतजाम करने और दाल स्टॉक की सीमा को 2 हजार क्विंटल से बढ़ाकर 5 हजार करने की मां की है.

Advertisement

दाल व्यापारियों का गढ़ है नया बाजार
पुरानी दिल्ली का नया बाजार दाल व्यापारियों का गढ़ माना जाता है. 1500 से ज्यादा दाल व्यापारी यहां पिछले कई सालों से व्यापार कर रहे हैं, लेकिन व्यापारियों के सामने दाल के भंडारण के अलावा स्टॉक सीमा एक बड़ी उलझन है. शीला सरकार ने अपनी सत्ता में दिल्ली के अंदर 2 हजार क्विंटल दाल की स्टॉक सीमा तय की थी, लेकिन व्यापारियों का मानना है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली की आबादी तेज़ी से बढ़ी है, इसलिए स्टॉक सीमा को बढ़ाकर 5 हजार करना चाहिए. ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है.

केजरीवाल ने गिनाए आप सरकार के फायदे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने अपनी सरकार के फायदे गिनाए. उन्होंने कहा कि आपने आम आदमी पार्टी को 70 में 67 सीटें दी. सभी धर्म, जति, अमीर, गरीब ने वोट दिया. हमारे लिए तो सारे ही हैं. आज अगर चुनाव हो जाए, तो बाकी 3 सीट भी हमारे पास आ जाएगी.

Advertisement

हम हैं कारोबारियों की पार्टी
उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे की व्यापारियों की पार्टी है, लेकिन पिछले 3 महीने में लोगों ने कहना शुरू किया की आम आदमी पार्टी ही कारोबारियों की पार्टी है. केजरीवाल ने बताया कि पिछली सरकार में कई करोड़ देकर 1% कम होता था. हमारी सरकार ने 12.5% से 5% टैक्स कम कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »