दिवाली की खरीदारी या लोगों के लिए मुसीबत? गाजीपुर मंडी के पास हाईवे पर लगा 5 किमी लंंबा जाम

दीपावली के मौके पर गाजीपुर फूल मंडी के बाहर नेशनल हाईवे-24 पर लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है. प्रशासन की ओर से मंडी के अंदर खरीदारी के लिए व्यवस्था होने के बावजूद ये समस्या बनी रही. जाम में फंसे वाहन चालक और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. एंबुलेंस और शव वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ा.

Advertisement
नेशनल हाईवे-24 पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई. (Photo- ITGD) नेशनल हाईवे-24 पर लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई. (Photo- ITGD)

अमरजीत सिंह

  • गाजीपुर,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

दीपावली के पावन अवसर पर हर कोई अपने घर को फूलों से सजाने की तैयारी में जुटा है. इसी खरीदारी के चलते दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लेकिन पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी के बाहर दीपावली की यही रौनक आम लोगों के लिए भारी मुसीबत का कारण बन गई है.

गाजीपुर फूल मंडी के बाहर नेशनल हाईवे-24 पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से फूल मंडी के अंदर खरीदारी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है, इसके बावजूद फूल विक्रेताओं ने हाईवे के बाहर सड़क किनारे ही अपनी दुकानें सजा ली हैं.

Advertisement

वहीं, दूर-दराज से फूल खरीदने आ रहे लोग अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से पार्क कर रहे हैं. इस अव्यवस्था का नतीजा ये हुआ है कि नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 किलोमीटर लंबा भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है.

ट्रैफिक पुलिस नदारद, खुद जाम हटवा रहे लोग

वाहन चालक घंटों से इस जाम में फंसे हुए हैं और लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घटनास्थल पर मौजूद रहने के बावजूद करीब एक घंटे तक वहां न तो कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिखाई दिया और न ही दिल्ली पुलिस का कोई जवान नजर आया. स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि मजबूर होकर आम लोग खुद ही ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं और गाड़ियों को निकलवाने की कोशिश कर रहे हैं.

इस भारी जाम के बीच मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस और शव वाहन तक घंटों फंसे रहे. एमरजैंसी सेवाओं के इस तरह अटक जाने से प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement

अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि जब गाजीपुर फूल मंडी के भीतर खरीदारी के लिए पर्याप्त जगह और व्यवस्था मौजूद है, तो फिर नेशनल हाईवे पर दुकानें लगाने और गाड़ियों को पार्क करने की इजाजत किसने दी?

यह भी पढ़ें: धनतेरस की शाम, सड़क पर रहा ट्रैफिक जाम... कैब बुकिंग में भी ज्यादा दाम

क्या दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को हाईवे पर बने इस भयंकर जाम की कोई जानकारी नहीं है? क्या त्योहारों के इस समय में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है? 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »