राजधानी दिल्ली में CJP और छात्र आंदोलन के चलते एहतियातन बंद किए गए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के कपाट आम यात्रियों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं. दरअसल, आज ही धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था, जो छात्रों की प्रमुख मांग थी. इसके बाद छात्र झूम उठे.
इस्तीफ के कुछ देर बाद ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से तीन मेट्रो स्टेशनों को खोलने का ऐलान किया गया. स्थिति के नियंत्रण में आने और कानून-व्यवस्था सामान्य होने के बाद राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं.
सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श के बाद DMRC ने Entry/Exit Gates खोल दिए हैं, जिससे लुटियंस दिल्ली और कनॉट प्लेस आने-जाने वाले यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिली है.
सुरक्षा कारणों से बंद किए गए थे गेट
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के चलते भारी भीड़ और हिंसक झड़पों को देखते हुए पुलिस के निर्देश पर कई मेट्रो स्टेशनों को सील कर दिया गया था. धर्मेंद्र प्र इसके चलते राजीव चौक और मंडी हाउस जैसे व्यस्त इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. फिलहाल, मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बल तैनात हैं, लेकिन ट्रेन सेवाएं और यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है.
aajtak.in