दिल्ली मेट्रो में सफर होगा और आसान! मजेंटा लाइन से जुड़ेंगे 4 ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन

दिल्ली मेट्रो मजेंटा लाइन एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के तहत सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और नई दिल्ली स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज हब बनाया जाएगा. ये दोनों स्टेशन पूरी तरह अंडरग्राउंड होंगे, जिससे यात्रियों को तीन अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच आसानी से सफर बदलने की सुविधा मिलेगी. मजेंटा लाइन का नेटवर्क 89 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 65 स्टेशन होंगे.

Advertisement
बॉटनिकल गार्डन से इंदरलोक के बीच 65 स्टेशन होंगे. (File Photo- PTI) बॉटनिकल गार्डन से इंदरलोक के बीच 65 स्टेशन होंगे. (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

मध्य दिल्ली और उसके आसपास आवाजाही करने वाले यात्रियों और दफ्तर जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने जा रही है. मजेंटा लाइन एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के तहत सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और नई दिल्ली स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज हब बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के एक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों नए कनेक्शन पूरी तरह अंडरग्राउंड होंगे. इससे यात्री एक ही स्टेशन पर तीन अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच आसानी से सफर बदल सकेंगे.

Advertisement

इन नए लिंक से मध्य दिल्ली में स्थित सरकारी दफ्तरों, व्यावसायिक केंद्रों और दूसरी जगहों तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा.

सेंट्रल विस्टा से होकर गुजरने वाले रामकृष्ण आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर को फेज V-A के तहत मंजूरी दी गई है. वहीं, इंद्रप्रस्थ-इंदरलोक कॉरिडोर, जिसे मूल रूप से फेज IV के तहत प्लान किया गया था, अब मजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में लागू किया जाएगा.

किन लाइनों से जुड़ेंगे स्टेशन?

  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट: मजेंटा लाइन यहां पहले से चल रही येलो लाइन और वॉयलेट लाइन से जुड़ेगी.
  • नई दिल्ली स्टेशन: मजेंटा लाइन यहां येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से कनेक्ट होगी.
  • इससे एयरपोर्ट और शहर के दूसरे हिस्सों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इंटरचेंज के और विकल्प मिलेंगे. एक्सटेंडेट मजेंटा लाइन पर कुल चार ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन होंगे- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली, आजादपुर और इंदरलोक. फिलाहल सिर्फ कश्मीरी गेट ही ऐसा स्टेशन है जहां रेड, येलो और वॉयलेट लाइनें मिलती हैं.

89 किमी लंबा होगा नेटवर्क, ड्राइवरलेस ट्रेनें चलेंगी

Advertisement

पूरी तरह शुरू होने के बाद मजेंटा लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंदरलोक के बीच लगभग 89 किलोमीटर लंबी हो जाएगी, जो दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर होगा. इस लाइन पर 65 स्टेशन होंगे, जिनमें 40 अंडरग्राउंड होंगे. ये पूरा कॉरिडोर पूरी तरह से ड्राइवरलेस ट्रेनों से संचालित होगा.

इस विस्तारित कॉरिडोर में कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे. फिलहाल सिर्फ चार (कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास) चालू हैं. फेज IV और फेज V-A के तहत 17 नए इंटरचेंज स्टेशन जुड़ेंगे, जिनमें कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, पीरागढ़ी, पीतमपुरा, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंदरलोक शामिल हैं.

हैदरपुर बादली मोड़ होगा सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन 

इस नेटवर्क में दिल्ली मेट्रो की दो बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियां शामिल हैं. हैदरपुर बादली मोड़ सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन होगा, जिसके एक पिलर की ऊंचाई रेल-लेवल से लगभग 28.36 मीटर है. वहीं हौज खास लगभग 29 मीटर की गहराई के साथ सबसे गहरा अंडरग्राउंड स्टेशन है.

यह भी पढ़ें: DMRC : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका, 2 लाख रुपये महीने की मिलेगी सैलरी 

फिलहाल DMRC दिल्ली-एनसीआर में 12 लाइनों पर 303 स्टेशनों के साथ करीब 416 किमी का नेटवर्क संचालित कर रहा है. राजधानी और आसपास के इलाकों में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए इसका लगातार विस्तार किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »