दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत, कई घायल

दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात राजस्थान से आई डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बस में लगभग 25 यात्री सवार थे.

Advertisement
बस में 25 यात्री सवार थे. (Photo: ITG) बस में 25 यात्री सवार थे. (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात एक डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी अब मौत हो गई है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

दमकल विभाग के मुताबिक, ये बस राजस्थान से आई थी जो हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. उन्हें कॉल रात 1 बजकर 8 मिनट पर मिली. इस बस में तकरीबन 25 के आसपास यात्री सवार थे. कुछ घायल हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

ये डबल डेकर बस नए नियमों का पूरी तरह पालन नहीं कर रही थी. इस डबल डेकर बस में सिर्फ एक मेन डोर था, जो अगले हिस्से में था. एकदम पीछे एक इमरजेंसी रास्ता है जो तोड़ा गया है. इसके अलावा जो पीछे की तरफ गेट होता है वहां सीट लगाई गई थी. 

तीन दिन पहले जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भी एक बस हादसे का शिकार हो गई थी. हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने हाईवे पर जयपुर के चंदवाजी इलाके में पुलिया के पास एक बाइक को कुचल दिया था. इस बाइक पर चार लोग सवार थे, जिनमें से 3 दोस्तों की मौत हो गई. हादसे के दौरान बस डिवाइडर के प्लांटेशन एरिया में घुस गई थी.

पिछले हफ्ते राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भी भाषण सड़क हादसा हो गया था. रावतसर के मेगा हाईवे पर बरमसर के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement