राहुल मीणा को पैसा देने वालों को ढूंढ रही पुलिस, कर्जा लेकर सट्टेबाजी करता था IRS की बेटी का 'हत्यारा'

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या ने सनसनी फैला दी है. जांच में सामने आया है कि आरोपी घर की गतिविधियों से भली-भांति वाकिफ था और उसने वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी से नकदी और जेवर बरामद किए हैं, वहीं पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Advertisement
राहुल मीणा को पैसा देने वालों की तलाश (Photo: itg) राहुल मीणा को पैसा देने वालों की तलाश (Photo: itg)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा के कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और घर से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं. ये सब कुछ द्वारका के उसी होटल से मिला है जहां पर राहुल वारदात के पहले और बाद में छुपा हुआ था.  बताया जा रहा है कि उसने होटल का किराया भी उसी चोरी के पैसे से चुकाया गया था, जो उसने IRS के घर से निकाले थे.

Advertisement

उधारी देने वालों को ढूंढ रही पुलिस

पूछताछ में आरोपी ने रेप के दो मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की है, जिससे मामला और गंभीर हो गया. पुलिस अब इन दावों की पुष्टि करने और पीड़ितों की पहचान करने में जुटी हुई है. जांच में यह भी सामने आया है कि राहुल मीणा ऑनलाइन सट्टेबाजी का आदी था और इसी लत के चलते वह लगातार कर्ज में डूबता जा रहा था. वह आसपास के लोगों से पैसे उधार लेकर ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर दांव लगाता था. पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है, जिन्होंने उसे पैसे उधार दिए थे, ताकि पूरे नेटवर्क को समझा जा सके.  

एक महीने पहले हटाया गया था नौकरी से

पुलिस के अनुसार, राहुल मीणा करीब आठ महीने तक पीड़ित परिवार के यहां घरेलू काम करता था, लेकिन लगभग एक महीने पहले इसी सट्टेबाजी के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया था. अब हत्या और रेप के इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

इस पूरे केस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यूपीएससी की तैयारी कर रही  IRS की बेटी के साथ पहले कथित दुष्कर्म किया गया और उसके बाद मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. 

मालू्म हुआ कि वारदात के दिन कुछ ड्राइवरों ने सुबह 6.30 बजे राहुल को सोसाइटी में घुसते हुए पहचान लिया था और उससे पूछा कि - तुम तो नौकरी से निकाल दिए गए हो तो इतनी सुबह यहां क्या कर रहे हो? इसपर उसने कहा था कि काम ढूंढने आया हूं. इससे साफ हो गया कि वह युवती के माता पिता के जिम जाने और उसके अकेले होने का इंतजार कर रहा था. फिर वह करीब 6:39 बजे घर में घुसा और करीब 7:30 बजे घर से निकल गया. जब लड़की के माता-पिता सुबह 8 बजे जिम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया. पीड़िता के कपड़े फटे हुए थे और वह कमर से नीचे नग्न थी.

राहुल को थी घर की सारी जानकारी

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को घर की पूरी व्यवस्था की जानकारी थी. उसे पता था कि नौकरों के लिए एक अतिरिक्त चाबी गेट के बाहर छिपाकर रखी जाती है. उसी चाबी का इस्तेमाल कर वह आसानी से बिल्डिंग और फिर फ्लैट में दाखिल हो गया था. इसके बाद वह सीधे ऊपर पीड़िता के कमरे तक पहुंचा और घटना को अंजाम दिया.

Advertisement

वारदात के बाद आरोपी भागकर द्वारका स्थित एक होटल में छिप गया था. पुलिस का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं, जिनके आधार पर अदालत में यह साबित किया जाएगा कि आरोपी ने किस तरह योजनाबद्ध तरीके से उस घर को निशाना बनाया, जहां वह पहले काम कर चुका था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »