दिल्ली जल बोर्ड ने BJP सांसद प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा के खिलाफ दी शिकायत, यमुना की सफाई पर हुआ था हंगामा

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर की तरफ से बीजेपी सांसद परवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत मिली है. अभी शिकायत पर लीगल ओपनियन लिया जा रहा है.

Advertisement
बीजेपी सांसद और नेताओं पर दुर्व्यवहार करने का आरोप बीजेपी सांसद और नेताओं पर दुर्व्यवहार करने का आरोप

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

दिल्ली के जल बोर्ड ने BJP सांसद प्रवेश वर्मा और पार्टी नेता तजिंदर बग्गा के खिलाफ कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 28 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर की तरफ से शिकायत मिली है. अभी शिकायत पर लीगल ओपनियन लिया जा रहा है. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई. दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में खुद दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा की ओर से शिकायत दी गई है.

Advertisement

शिकायत में कहा गया है कि, "28 अक्टूबर संजय शर्मा जो कि दिल्ली जल बोर्ड में ट्रीटमेंट क्वालिटी कंट्रोल के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ओखला बैराज कालिंदी कुंज पर ड्यूटी पर थे और यमुना में एन्टी फोमिंग केमिकल का छिड़काव करा रहे थे. उस दौरान सांसद प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आये और उन्हें ड्यूटी करने से रोका, डराया-धमकाया और दुर्व्यवहार किया. घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया और उसे कई न्यूज़ चैनल पर प्रसारित भी किया गया."

सांसद प्रवेश वर्मा बोले क्या?

वायरल वीडियो में प्रवेश वर्मा कह रहे हैं कि तेरे सिर पर डाल दूं ये केमिकल. तुम यहां पर केमिकल डाल दो, फिर लोग इसमें डुबकी लगाएंगे, ये मैं तेरे सिर पर डाल दूं? कर रहा है बकवास यहां पे, तू डुबकी लगा इसमें. यहां पे लोग आएंगे डुबकी लगाने, तू लगा के दिखा पहले. तुमने आठ साल में कोई ध्यान नहीं दिया, कल यहां पर लोग छठ मनाने आएंगे तो ये सब काम कर रहे हो, क्या बेशरम, घटिया आदमी है. यहां लोगों को मार रहे हो तुम, आठ साल में तुम कुछ साफ नहीं कर पाए. अब जब बीजेपी सांसद अधिकारी को फटकार लगा रहे थे तो जल बोर्ड के अधिकारी भी लगातार अपनी तरफ से सफाई पेश कर रहे थे. उनका कहना था कि जो केमिकल यमुना नदी में डाला जा रहा है वो US FDA द्वारा अप्रूव किया गया है. अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि National Mission for Clean Ganga की तरफ से भी इस केमिकल को मंजूरी दी गई है.

Advertisement

आप ने साधा था निशाना

आम आदमी पार्टी ने मामले का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी पर निशाना साधा था. आप की तरफ से बीजेपी सांसद का ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया. आप प्रवक्ता सौरव भारद्वाज ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं. भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »