पहले भी बड़ा कांड कर चुका था आरोपी, भाग गया था नेपाल... दिल्ली के जहांगीरपुरी मर्डर केस में नया खुलासा

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़के ने अपने साथी के साथ घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल, आरोपी महिला की नाबालिग लड़की का पीछा करता था. इसको लेकर परिजनों ने लड़की को बाहर हॉस्टल में भेज दिया था.

Advertisement
घटना के बाद तैनात पुलिस. घटना के बाद तैनात पुलिस.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल, एक नाबालिग लड़का महिला की बेटी का पीछा करता था. जब महिला ने बेटी को हॉस्टल भेज दिया तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ महिला के घर में घुसकर गोली मार दी. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दस से ज्यादा टीमें गठित की हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के स्पॉट पर आने और भागने के रास्ते का ट्रेल पुलिस ने तैयार किया है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि विक्टिम फैमिली ने इससे पहले आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक्शन लिया था. उस वक्त पुलिस ने आरोपी और विक्टिम दोनों को नेपाल से ट्रैक किया था. पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस होम भी भेजा था. परिवार दोनों के इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए लड़की को हॉस्टल भेज दिया था.

यह भी पढ़ें: Delhi: बेटी के साथ अफेयर का मां करती थी विरोध, "Delhi: बेटी के साथ अफेयर का मां करती थी विरोध, आरोपी ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली 

शुक्रवार दोपहर आरोपी अपने साथी के साथ लड़की के घर पहुंचा था. उसने मां से लड़की के बारे में पूछा. इस पर जवाब में जब मां ने कहा कि लड़की दिल्ली के बाहर हॉस्टल में है तो आरोप है कि लड़के ने महिला को गोली मार दी. जिसने गोली मारी है, वो नाबालिग है, और दूसरे समुदाय का है. पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए नाबालिग आरोपी के एक साथी की पहचान कर ली है.

Advertisement

क्या है पूरी कहानी?

जहांगीरपुरी इलाके के जे ब्लॉक में रहने वाली महिला की नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़ने जाती थी. आरोप है कि एक नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ उसका पीछा करता था. जब इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने शिकायत पुलिस से की. इसके बाद भी आरोपी नहीं माना.

इसके बाद परिजनों ने लड़की को हॉस्टल भेज दिया. यह बात आरोपी लड़के नागवार लगी. आरोपी लड़का शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा. उस वक्त लड़की की मां घर पर अकेली थी. उसने पूछा कि लड़की कहां है, इस पर मां ने कहा कि वह यहां से दूर एक हॉस्टल में है. इसके बाद आरोपी ने गोली मार दी और फरार हो गया.

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर आ गए. परिजनों को बुलाया गया और आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बारे में जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. आरोपी ने घटना को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले अपने स्टेटस पर रिवाल्वर के साथ वीडियो लगाया था. उसने पहले से घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रखी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »