दिल्ली में विपक्ष के विरोध मार्च के कारण राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और बैरिकेडिंग की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को प्रभावित क्षेत्रों में बिना जरूरी काम के जाने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है. यातायात जाम और बाधाओं को देखते हुए लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेने का आग्रह किया गया है.
कनॉट प्लेस, पटेल चौक- मुख्य डाक घर, विंडसर प्लेस- मुख्य डाक घर, अशोक रोड, जंतर-मंतर रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.
ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है. बिना जरूरी काम के प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही, डायवर्जन, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक जाम के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना किसी जरूरी काम के प्रभावित इलाकों में जाने से बचें. इन रास्तों पर डायवर्जन, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक जाम की स्थिति हो सकती है ऐसे में लोग अपनी यात्रा से पहले योजना बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकलें.
यह भी पढ़ें: LIVE: INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च आज, AAP-DMK ने बनाई दूरी; 146 सांसद होंगे शामिल
इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जहां संभव को मेट्रो या सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. साथ ही, ट्रैफिक पुलिस और साइबोर्ड के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है. प्रतिबंधित इलाकों के आसपास गाड़ी रोकने या पार्क करने से बचने की सलाह दी गई है.
INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसद मंगलवार को SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च करने वाले हैं. मार्च के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आम आदमी पार्टी ने इस मार्च से दूरी बनाई है और कहा है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है, विपक्ष के इस विरोध मार्च में कई पार्टियां शामिल होने वाली हैं.
अरविंद ओझा