10 फीट ऊंचाई से दूसरी छत पर कूदे, राजौरी गार्डन के रेस्टोरेंट में फंसे लोगों ने यूं बचाई जान, Video

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सोमवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई. अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई. इस दौरान कई लोग रेस्टोरेंट में फंस भी गए थे.

Advertisement
 दिल्ली के राजौरी गार्डन के एक इमारत में लगी आग दिल्ली के राजौरी गार्डन के एक इमारत में लगी आग

अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

सोमवार को लगभग दो बजे दिल्ली के पीएस राजौरी गार्डन में नजफगढ़ रोड और पुलिस स्टेशन रोड के कोने की इमारत में आग लग गई. इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें हैं. वहीं  दूसरी मंजिल पर जंगल जाम्बोरे रेस्तरां (जो बंद था) और एमएएसी राजौरी है. इस आग की घटना में  ग्राउंड फ्लोर पर कम क्षति हुई है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे इमारत में फंसे लोगों को दूसरे रास्ते से निकाला गया. वहीं आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं और पूरा आसमान काले धुआं से भर गया था. आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. घटनास्थल पर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए. आग लगने की वजह से एक- एक करके सभी फंसे लोग दूसरी छत पर आए. जिसके बाद फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया.

Advertisement
 
 
फिलहाल इस वक्त इमारत में लगी आग नियंत्रण में है. आग को बुझाने के लिए अब तक 8 फायर टेंडरों का इस्तेमाल किया जा चुका है. वहीं इस आग की घटना में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मशहूर रेस्तरां में लगी भीषण आग, राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने घटना

हालांकि प्रशासन ने प्रतिष्ठानों के मालिकों से उन सभी लोगों का हिसाब देने को कहा है जो उस समय परिसर में थे. वहीं बचाए जाने के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई है. फिलहाल उसका भी इलाज चल रहा है.

आग पर एमसीडी की प्रतिक्रिया भी आई है. जिसमें कहा गया है कि आज ए-23, प्रथम तल, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली-110027 में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई. दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है. आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisement

ईटिंग हाउस का व्यापार परिसर संख्या ए-23, प्रथम तल, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली-110027 में मेसर्स जंगल जंबोरी नामक वैध नगर स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के साथ चल रहा था. मेसर्स जंगल जंबोरी रेस्तरां के संबंध में अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र वापस लेने के संबंध में डीएफएस से दिनांक 21 अक्तूबर 2024 को एक पत्र प्राप्त हुआ. जिसके बाद लाइसेंसधारी से स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस को सरेंडर करने का अनुरोध प्राप्त हुआ. उसके बाद 1 नवंबर 2024 को स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस रद्द कर दिया गया और निरस्तीकरण आदेश के बाद व्यापारी को बंद करने के आदेश दिए गए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »