दिल्ली: ITO पर स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत में लगी आग

दिल्ली के ITO स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत में अचानक आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

Advertisement
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. (Photo: ITG) स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. (Photo: ITG)

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

दिल्ली के ITO स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग की इमारत में आग लगने की सूचना मिली है. जानकारी के मुताबिक आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद वहां से धुआं निकलता देखा गया.

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का की कोशिश की गई. सुबह 9:37 बजे दमकल विभाग को इस घटना की सूचना मिली. वहीं अब स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. वहीं, आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Advertisement

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, शिक्षा मंत्रालय में आग लग गई है. मुझे आश्चर्य है कि क्या सीबीएसई ओएसएम (OSM) गड़बड़ी के टेंडर दस्तावेज रहस्यमय तरीके से जल जाएंगे?

बता दें, सीबीएसई ने इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑन‑स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया था, लेकिन जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए, इस प्रणाली को लेकर कई शिकायतें सामने आने लगीं. अब इस आग की घटना को पूर्व सीएम ने सीबीएसई ओएसएम विवाद से जोड़ा है.

वहीं, सोमवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक पीजी हॉस्टल में भी आग लगने की घटना सामने आई. जहां आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली.
 

Advertisement


मौके पर दमकल विभाग की टीमें तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया.

बता दें, दिल्ली में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. कई जगहों पर इन घटनाओं से भारी नुकसान भी हुआ है.

शनिवार रात दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके के महिपालपुर की गली नंबर 12 स्थित एक मोबाइल गोदाम से आग की लपटें उठती देखी गईं. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 14 दमकल वाहनों को काम पर लगाया गया है.

एसी में आग की घटना

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से एसी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. हाल के दिनों में दिल्ली में हुई कुछ घटनाओं में लोगों की जान तक चली गई हैं.

ताजा मामले में दिल्ली के हौज खास स्थित एक पूर्व आईएएस अधिकारी के घर में एसी में विस्फोट होने के बाद आग लग गई. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व आईएएस अधिकारी की इलाज के दौरान मौत हो गई.

बता दें, इससे पहले विवेक विहार इलाके में एसी में आग लगने के कारण घर में भीषण आग फैल गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »