'कुर्सी, AC, TV सब उठा ले गए मनीष सिसोदिया...', विधायक दफ्तर का वीडियो शेयर कर रविंद्र नेगी ने लगाया आरोप

पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने सोमवार को पूर्व विधायक और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है. रविंद्र नेगी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, चेयर और पंखा चोरी कर लिया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजेंगे.

Advertisement
रविंद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया पर लगाए आरोप. रविंद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया पर लगाए आरोप.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे. बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है. लेकिन चुनाव के बाद भी आप-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच, पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने सोमवार को पूर्व विधायक और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है. रविंद्र नेगी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने विधानसभा कैंप कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, चेयर और पंखा चोरी कर लिया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजेंगे.

Advertisement

रविंद्र नेगी ने लगाया चोरी का आरोप

रविंद्र नेगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, 'आप पार्टी के पूर्व पटपड़गंज विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनावों से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था. विधायक कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल, चेयर और पंखा चोरी कर लिए गए. उनकी भ्रष्टाचार की सीमा अब पार हो चुकी है.'

नेगी ने सिसोदिया और उनकी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने कार्यालय से सामान गायब कर दिया. ऑफिस पूरी तरह से खाली है. ये लोग चोर हैं, इन्हें यह भी शर्म नहीं कि अगला विधायक कहां बैठेगा.'

बताया क्या-क्या गायब हुआ

पटपड़गंज विधायक ने कहा कि कार्यालय से जो सामान गायब हुआ है, उसमें 250-300 कुर्सियां, ₹2-3 लाख का टीवी और ₹12 लाख की साउंड सिस्टम शामिल है. उनका कहना था कि सिसोदिया और उनकी टीम ने न केवल सरकारी संपत्ति को ले लिया बल्कि उसे नुकसान भी पहुंचाया और दरवाजे तोड़ दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? CAG रिपोर्ट में रडार पर ये 6 विभाग

बता दें कि पटपड़गंज से इस बार आप ने अवध ओझा को टिकट दिया था. इस सीट से विधायक मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़े थे. नेगी ने अवध ओझा को 28,072 वोटों से हराया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »