दिल्ली के द्वारका में 13 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या का मामला दर्ज

दिल्ली के द्वारका के सीतापुरी इलाके में एक 13 साल की लड़की की लाश संदिग्ध हालात में कमरे में मिली. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. अभी तक यौन शोषण के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है.

Advertisement
संदिग्ध अवस्था में मिली लड़की की लाश (Representative Image) संदिग्ध अवस्था में मिली लड़की की लाश (Representative Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 मई 2025,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक 13 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर की है जब करीब 1.45 बजे डाबरी थाने में पीसीआर कॉल मिली. कॉल के बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

यह घटना सीतापुरी इलाके की है, जहां तीन मंजिला मकान की छत पर बने कमरे में लड़की की लाश पड़ी मिली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और क्राइम टीम को भी बुलाया गया. शुरुआती जांच में यौन शोषण के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

Advertisement

13 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मौत

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि लड़की की मौत से पहले क्या हुआ था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »