राहुल गांधी को 12 से ज्यादा मार्केट एसोसिएशन का लेटर, 1 नवंबर की रैली रद्द करने की मांग

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली को टालने की मांग उठी है. दिल्ली ड्रग्स ट्रेडर्स एसोसिएशन ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि लगातार धरना-प्रदर्शन और रैलियों से कारोबारियों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है.

Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी. (Credits: PTI) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी. (Credits: PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर अब दवा कारोबारियों समेत एक दर्जन अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं. दिल्ली ड्रग्स ट्रेडर्स एसोसिएशन (DDTA) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर इस रैली को टालने की अपील की है. एसोसिएशन का कहना है कि राजधानी में लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों और रैलियों के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है. इससे न सिर्फ दुकानदारों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है.

Advertisement

30 अक्टूबर को लिखे गए इस पत्र में एसोसिएशन के महासचिव आशीष ग्रोवर ने राहुल गांधी से रैली के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पहले ही 30 अक्टूबर को होने वाली मॉक पार्लियामेंट के कार्यक्रम को टालने के लिए मजबूर हुई है. यह कार्यक्रम कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते स्थगित किया गया था.

यह भी पढ़ें: 'दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोका जा रहा', रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप

लगातार प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित

एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली में लगातार धरना-प्रदर्शन, आंदोलन और रैलियों के आयोजन से व्यापारियों, दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे कारोबारियों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. इन आयोजनों के कारण कारोबार में रुकावट आती है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

Advertisement

एसोसिएशन ने यह भी चिंता जताई है कि आने वाले दिनों में त्योहारों और शादियों का सीजन है. ऐसे समय में अगर व्यावसायिक गतिविधियों पर और पाबंदियां लगती हैं या कारोबार में बाधा आती है तो इसका असर दिल्ली के व्यापार, रोजगार और आम जनजीवन पर पड़ सकता है.

राहुल गांधी से फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील

दिल्ली ड्रग्स ट्रेडर्स एसोसिएशन ने राहुल गांधी से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को स्थगित करने का आग्रह किया है. एसोसिएशन का कहना है कि लगातार होने वाले प्रदर्शनों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को सामान्य बनाए रखना भी जरूरी है. खासकर त्योहारों और शादी के सीजन में कारोबारियों और छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए. एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी कारोबारियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रैली की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की 4 नवंबर को संगरूर में ‘इंसाफ रैली’, परगट सिंह बोले- 1 लाख लोग होंगे शामिल

मार्केट एसोसिएशंस ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

दिल्ली की एक दर्जन से ज्यादा मार्केट एसोसिएशंस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली स्थगित करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि जिस तरह मॉक पार्लियामेंट को स्थगित किया गया है, उसी तरह रामलीला मैदान की रैली भी टाल दी जाए. यह पत्र चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद, पल्स एंड बींस इंपोर्टर्स एसोसिएशन, क्लॉथ मार्केट व्यापार समिति, दिल्ली ड्रग्स ट्रेडर्स एसोसिएशन और न्यू कृष्ण क्लॉथ मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों ने लिखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »