दिल्ली में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 795 नए केस, संक्रमण दर 4 फीसदी पार

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए केस मिले हैं और संक्रमण दर 4.11 फीसदी दर्ज की गई है. इस दौरान 556 संक्रमित व्यक्ति ठीक भी हुए हैं. इसके अलावा मुंबई में भी कोरोना के 1745 नए केस मिले हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

अमित भारद्वाज / पंकज उपाध्याय

  • ,
  • 11 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST
  • दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े
  • कोरोना की संक्रमण दर 4 फीसदी के पार

देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है. यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना की संक्रमण दर भी चार फीसदी के पार पहुंच गई है. हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है. 

Advertisement

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए केस मिले हैं और संक्रमण दर 4.11 फीसदी दर्ज की गई है. इस दौरान 556 संक्रमित व्यक्ति ठीक भी हुए हैं. राजधानी दिल्ली में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2247 हो गई है. इनमें से 92 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. दिल्ली कोविड रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 19,326 टेस्ट किए गए. बता दें कि 10 जून को दिल्ली में कोरोना के 655 नए केस मिले थे, जबकि कोरोना की संक्रमण दर तीन फीसदी के आसपास थी. 

शुक्रवार को मिले थे 655 नए केस

दिल्ली में शुक्रवार को जहां 655 नए मामले मिले थे, वहीं आज ये संख्या बढ़कर 795 पहुंच गई है. इसके अलावा संक्रमण दर जो शुक्रवार को 3.11 थी वो बढ़कर 4.11 फीसदी हो गई है. राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी भी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. 

Advertisement


केंद्र सरकार ने किया अलर्ट  

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्यों को सलाह दी गई है कि वो कोविड टेस्टिंग में RTPCR की हिस्सेदारी बढ़ाएं. इसके साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों और लोकल क्लस्टर के सैंपल भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »