कनॉट प्लेस पर किसान नेता, तो PTI बिल्डिंग के पास 50 प्रदर्शनकारी हिरासत में, जगह-जगह हंगामा

प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना कनॉट प्लेस इलाके में हुई जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. लगभग 50 प्रदर्शनकारी PTI बिल्डिंग के पास इकट्ठा हुए थे और उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके. पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
PTI बिल्डिंग के पास दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया. (Photo-PTI) PTI बिल्डिंग के पास दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया. (Photo-PTI)

अरविंद ओझा / अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना सामने आई. PTI बिल्डिंग के पास करीब 50 प्रदर्शनकारी जुटे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके. पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में PTI बिल्डिंग के पास करीब 50 प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे. कुछ देर बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी है. पथराव के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. मौके पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल, घटना को लेकर मिली शुरुआती जानकारी में यही सामने आया है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 50 थी और पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

यह घटना करीब आधे घंटे पहले की बताई गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि प्रदर्शनकारी किस मांग को लेकर वहां जुटे थे. पथराव कैसे शुरू हुआ और घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

राकेश टिकैत गुट के किसान नेताओं भी हिरासत में

कनॉट प्लेस में राकेश टिकैत गुट के किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है. उन्हें ऐसे विशेष वाहनों में रखा गया है, जिनमें जेल जैसी संरचना बनी हुई है. इससे हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी बाहर नहीं निकल सकते. मौके पर प्रदर्शनकारियों को खींचकर वाहनों में बैठाते हुए भी देखा गया.

Advertisement

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक पहुंचे युवा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. मौके पर कुछ युवा सुरक्षाकर्मियों के साथ जद्दोजहद करते दिखाई दिए. हिरासत में लिए गए किसान नेताओं और युवाओं को कनॉट प्लेस से हटाया जा रहा है.

DCP सचिन शर्मा बोले-प्रिवेंटिव एक्शन ले रहे हैं

दिल्ली में आज CJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने आज तक से बातचीत की. नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने बातचीत में बताया कि पुलिस एहतियात के तौर पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

DCP सचिन शर्मा ने बातचीत में PTI बिल्डिंग के पास पत्थरबाजी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदर्शन के दौरान हालात को काबू में रखने की कोशिश कर रही है. मौके पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. हिरासत में लिए गए लोगों को बस में बैठाकर ले जाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को लेकर यूपी में अलर्ट, 20 जिलों से फोर्स भेजी गई, 500 महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल

DCP सचिन शर्मा ने बताया कि गोल डाकखाना इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. सुरक्षा बल इलाके में मार्च भी कर रहे हैं. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान शांति बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. पुलिस की ओर से एहतियाती कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »