सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने का वीडियो सामने आया है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान ही पुलिस पर पत्थरबाजी की गई.
यह घटना कल दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके की बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब भीड़ को वहां से हटाने और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने लगी तो कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए.
अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस पर पथराव करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में कनॉट प्लेस इलाके में पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए नजर आ रही है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की.
रविवार को दिल्ली पुलिस और CRPF की एक संयुक्त टुकड़ी ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में फ्लैग मार्च किया. इस इलाके के इनर सर्कल में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मार्च करते नजर आए.
यह भी पढ़ें: CJP Protest Live: CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज; 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई के बाद रविवार को प्रदर्शन बढ़ने की आशंका है. कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. CJP के अंजिक्य शिंदे ने शनिवार को ऐलान किया था कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था. रविवार को उन्हें दिल्ली की ACM कोर्ट में पेश किया गया. ACM कोर्ट ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है. अब कॉकरोच जनता पार्टी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है.
अरविंद ओझा