केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पानी के नए कनेक्शन के लिए अब देने होंगे 2310 रुपये

दिल्ली में पानी और सीवर कनेक्शन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है, उन्होंने कहा कि दिल्ली में नए कनेक्शन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे. केजरीवाल ने ऐलान किया नए कनेक्शन के लिए 2310 रुपये देने होंगे.   

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

  • दिल्ली में अब पानी का नया कनेक्शन हुआ सस्ता
  • केजरीवाल बोले- पानी पर नहीं करना चाहते राजनीति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत दी है. दिल्ली में पानी और सीवर कनेक्शन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शुक्रवार को बड़ी घोषणा की है, उन्होंने कहा कि दिल्ली में नए कनेक्शन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे.

Advertisement

केजरीवाल ने ऐलान किया नए कनेक्शन के लिए 2310 रुपये देने होंगे. पहले नए कनेक्शन के लिए 1 लाख से ज्यादा रुपये देने पड़ते थे. सीएम केजरीवाल ने बताया कि पहले 500 रुपये मीटर के हिसाब से पैसे लिए जाते थे. नए कनेक्शन के लिए दिल्ली में डेवेलपमेंट चार्ज भी नहीं वसूला जाएगा. पहले 200 मीटर प्लॉट के लिए 1 लाख से ज्यादा की रकम देनी पड़ती थी जबकि 300 मीटर प्लॉट के लिए एक लाख 24 हजार रुपये विकास शुल्क के नाम पर देने पड़ते थे.

केजरीवाल बोले- 70 सालों का सिस्टम 5 साल में नहीं बदल सकता

वहीं पानी पर मोदी सरकार से छिड़ी जंग पर उन्होंने कहा कि हम नहीं करना चाहते. पहले 2300 इलाकों में गंदा पानी आता था. अब सिर्फ 170 जगह हैं जहां गंदा पानी आता है, केजरीवाल ने कहा कि इसे सुधारने की कोशिश जारी है. 70 साल के पुराने सिस्टम को 5 साल में नहीं ठीक किया जा सकता.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में पानी के कनेक्शन के लिए एक लाख रुपये से ज्यादा शुल्क होने के कारण लोग जल बोर्ड से कनेक्शन की परमिशन नहीं लेते थे और बिना इजाजत रोड कटिंग करके जल बोर्ड की पाइप लाइनों के अंदर कनेक्शन कर लेते थे. अब सिर्फ 2310 जमा कराकर नया कनेक्शन ले सकेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »